लाइफ में एक पूर्ण चक्र में आता है। हम वहीं पर लौट आते हैं जहां से यह सब शुरू हुआ होता है। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी इसी तरह के अनुभव को फील किया। एक्ट्रेस जल्द ही ''इंडियाज गॉट टैलेंट'' को जज करने के लिए तैयार है। इसी बीच उन्होंने उसने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म ''बाजीगर'' से एक क्लिप शेयर किया, जिसमें वह उसी स्थान पर खड़ी है, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी। 15-सेकंड की रील में शिल्पा शेट्टी अपने फैंस को फिल्मसिटी के हेलीपैड से परिचित कराती नजर आ रही हैं
16 Jan, 2022 06:21 PMबॉलीवुड तड़का टीम. लाइफ में एक पूर्ण चक्र में आता है। हम वहीं पर लौट आते हैं जहां से यह सब शुरू हुआ होता है। हाल ही में एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी इसी तरह के अनुभव को फील किया। एक्ट्रेस जल्द ही 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को जज करने के लिए तैयार है। इसी बीच उन्होंने उसने सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म 'बाजीगर' से एक क्लिप शेयर किया, जिसमें वह उसी स्थान पर खड़ी है, जहां से उन्होंने अपने करियर की शुरूआत की थी।
15-सेकंड की रील में शिल्पा शेट्टी अपने फैंस को फिल्मसिटी के हेलीपैड से परिचित कराती नजर आ रही हैं और चिल्लाकर कह रही है कि मैंने अपने करियर की शुरूआत इस जगह से की थी, 29 पहले। और हम यहां आईजीटी... स्टंट यार्ड के लिए वापस आ गए हैं।
वीडियो शेयर करते शिल्पा ने कैप्शन में लिखा- जीवन में अप्रत्याशित तरीकों से एक पूर्ण चक्र आता है। मैंने बाजीगर के लिए अपना पहला शॉट यहीं (फिल्मसिटी के हेलीपैड पर) दिया था, इसलिए @indiasgottalentofficial के लिए स्टंट यार्ड में वापस जाना काफी उदासीन था! लेकिन, मैं उस अद्भुत यात्रा के लिए केवल आभार व्यक्त करती हूं जिसका मैंने आनंद लिया है और आज, मैं #IGT के साथ एक नई शुरुआत करने जा रही हूं।
बता दें, शिल्पा शेट्टी ने शाहरुख खान और काजोल के साथ अब्बास मस्तान की ड्रामा-थ्रिलर 'बाजीगर' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म नवंबर 1993 में रिलीज़ हुई थी और यह एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। वहीं एक्ट्रेस को आखिरी बार साल 2021 में फिल्म हंगामा 2 में देखा गया।