main page

पॉप सिंगर रिहाना के अंदाज में शिल्पा शेट्टी, वीडियो में एक्ट्रेस को पहचानना हुआ मुश्किल

Updated 29 January, 2021 04:07:52 PM

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में ए्क्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा का अलग लुक चर्चा में का विषय बना हुआ है।

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आती है। एक्ट्रेस फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। हाल ही में ए्क्ट्रेस ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस वीडियो में शिल्पा का अलग लुक चर्चा में का विषय बना हुआ है।

Bollywood Tadka
वीडियो में शिल्पा अलग ही अवतार में नजर आ रही है। एक्ट्रेस पार्टी मूड में दिखाई दे रही है। ये वीडियो पॉप सिंगर रिहाना के सॉन्ग 'दिस इज व्हाट यू केम फॉर' का है। जिस पर शिल्पा का चेहरा नजर आ रहा है। ये सॉन्ग 2016 में रिलीज हुआ था और काफी हिट हुआ था। वीडियो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- फ्राइडे नाईट के लिए उम्मीदें।अगर आप इसी के लिए यहां आये हो। शिल्पा ने साथ में #ShilpaKaFuntra #FridayNight #friyay #weekendvibes #goodvibesonly हैशटैग भी लिखे हैं। शिल्पा का ये अलग और अनोखा अंदाज फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

काम की बात करें तो शिल्पा बहुत जल्द फिल्म 'हंगामा 2' और 'निकम्मा' में नजर आने वाली है। फिल्म 'हंगामा 2' में शिल्पा एक्टर परेश रावल और मीजान जाफरी के साथ नजर आने वाली है। फिल्म 'निकम्मा' में शिल्पा के साथ भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यू दसानी और सिंगर शर्ले सेतिया नजर आने वाले हैं।

Bollywood Tadka

: Parminder Kaur

shilpa shettysharevideopop singer rihanastyleBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...