एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 42वां बर्थडे मना रही है। फैंस और स्टार्स उन्हें देर रात से ही बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बहन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। बहन के लिए किया शिल्पा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
02 Feb, 2021 12:21 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की छोटी बहन और एक्ट्रेस शमिता शेट्टी आज अपना 42वां बर्थडे मना रही है। फैंस और स्टार्स उन्हें देर रात से ही बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी बहन को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। बहन के लिए किया शिल्पा का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है।
शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर शमिता संग कई तस्वीरों वाला एक वीडियो शेयर किया है। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, अर्ज किया है..
दिल के सबसे करीब होती है अपनी सिस
जब वो साथ नहीं तो हम करते हैं मिस
जब प्यार आ गया तो दे दिया एक किस
पर उसको परेशान करना फीलिंग ऑफ कमप्लीट बलिस
शिल्पा ने आगे लिखा,
हैप्पी बर्थडे माय बेबी..'मेरी टंकी। इस तुम्हे वो सब कुछ मिले, जिसकी आपको उम्मीद थी और इससे भी अधिक। तुम इस सब की हकदार हो.'
काम की बात करें तो शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म हंगामा 2 की शूटिंग खत्म की है। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर फैंस को दी थी।