main page

मां की तरह ही फिटनेस फ्रीक है शिल्पा शेट्टी का बेटा, देखें तस्वीर

Updated 15 October, 2018 04:40:05 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन अब उनका 6 साल का बेटा वियान भी किसी से कम नहीं है। दरअसल, शिल्पा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बेटे की एक तस्वीर शेयर की है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहती है। लेकिन अब उनका 6 साल का बेटा वियान भी किसी से कम नहीं है। दरअसल, शिल्पा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर बेटे की एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वियान मार्शल आर्ट स्टंट परफॉर्म करते दिख रहे है। फोटो शेयर करते हुए शिल्पा ने लिखा- ''ये तस्वीरें मुझे शेयर करनी पड़ी है। अपने 6 साल के बेटे पर काफी गर्व महसूस हो रहा है।स्थिरता ही निपुणता की जननी है और वो इसे कम उम्र में ही समझ गया है। टाइगर श्रॉफ इसे यूं ही इंस्पायर करते रहना।''

 

Bollywood Tadka


बता दें कि टाइगर श्रॉफ मार्शल आर्ट्स और जिमनास्ट में ट्रेंड हैं। शिल्पा के बेटे वियान एक्टर टाइगर श्रॉफ से काफी इंस्पायर दिखते हैं। फोटो में वे व्हाइट मार्शल आर्ट आउटफिट पहने स्टंट करते हुए दिख रहे हैं। फिट रहने की ये आदत शायद वियान को अपनी मां शिल्पा शेट्टी से ही मिली है। वे बॉलीवुड की मोस्ट फिट एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। 43 साल की उम्र में भी वे एकदम यंग लगती हैं। उनके फैशनेबल अंदाज और स्टाइल सेंस के सभी कायल हैं।

: Konika

shilpa shettysonviaanmartial arts

loading...