बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की खूबसूरत और फिट मम्मियों में से एक हैं। 44 साल की शिल्पा अपनी फिटनेस से आज की हसीनाओं को मात देती हैं। शिल्पा अपनी सेहत और खूबसूरती का बहुत ख्याल रखती हैं।। शिल्पा जिम में एक्सरसाइज़ करती हैं, योगा करती हैं, साथ ही ध्यान भी लगाती हैं। लाॅकडाउन में भी शिल्पा अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं।
19 May, 2020 10:07 AMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री की खूबसूरत और फिट मम्मियों में से एक हैं। 44 साल की शिल्पा अपनी फिटनेस से आज की हसीनाओं को मात देती हैं। शिल्पा अपनी सेहत और खूबसूरती का बहुत ख्याल रखती हैं।। शिल्पा जिम में एक्सरसाइज़ करती हैं, योगा करती हैं, साथ ही ध्यान भी लगाती हैं। लाॅकडाउन में भी शिल्पा अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं।
वह आए दिन फैंस के साथ अपने फिटनेस रूटीन के वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो की खास बात ये है कि इसमें शिल्पा के बेटे वियान बेहद परफेक्शन के साथ 'बैक फ्लिप' करते दिख रहे हैं।
वियान सिर्फ 7 साल के हैं, इतनी सी उम्र में वियान के ये 'बैक फ्लिप' काबिले तारीफ है। 'बैक फ्लिप' करते वियान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा-'बच्चे हमेशा अपने माता-पिता को जो कुछ भी करते देखते हैं, उसकी नकल करते हैं। हमें योगा और वर्कआउट करते हुए देखकर वियान ने भी अपनी हेल्थ और फिटनेस की तरफ ध्यान देना शुरू किया।
बच्चों में बहुत ऊर्जा होती है, और इस ऊर्जा को सही तरह से चैनलाइज़ करना बेहद महत्वपूर्ण होता है। उसे जिमनास्टिक पसंद है, इसलिए मैने उन्हें जिमनास्टिक करने दिया। लेकिन जिमनास्टिक बिना अभ्यास के आपको रूखा बना सकता है, इसलिए हम प्रैक्टिस करते रहते हैं।'
बता दें कि वियान टाइगर श्रॉफ के फैन हैं, और उनकी फिटनेस से इंस्पायर हैं। पिछले साल शिल्पा ने अपने 'कर्राटे किड' वियान की दो तस्वीरें शेयर की थीं। साथ ही टाइगर को थैंक्सू भी कहा था, जिनकी फिटनेस देख वियान की रूचि भी मार्शल आर्ट्स में बढ़ी थी।
काम की बात करें तो शिल्पा जल्द ही 'हंगामा 2' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल, जावेद जाफरी के बेटे मियान जाफरी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा शिल्पा फिल्म 'निकम्मा' में भी दिखेंगी।