main page

राज कुंद्रा को जमानत मिलने के बाद पहली बार स्पाॅट हुईं शिल्पा, पति के जेल से छूटते ही खिली खिली सी नजर आईं 'मिसेज कुंद्रा'

Updated 06 October, 2021 09:30:56 AM

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए बीते दो महीने लिए बेहद कठिन थे। शिल्पा शेट्टीके पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की  गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर परेशानी का सामना करते हुए अपने घर और दोनों बच्चों को बखूबी संभाला। वहीं अब राज कुंद्रा जेल से बाहर आ चुके हैं।पति के घर आने के बाद शिल्पा काफी रिलेक्स हो गईं हैं। हाल ही में शिल्पा को पति की जेल से छूटने के बाद पहली बार स्पाॅट किया

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के लिए बीते दो महीने लिए बेहद कठिन थे। शिल्पा शेट्टीके पति राज कुंद्रा को अश्लील वीडियो बनाने के मामले में गिरफ्तार किया था। राज कुंद्रा की  गिरफ्तारी के बाद शिल्पा शेट्टी को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हर परेशानी का सामना करते हुए अपने घर और दोनों बच्चों को बखूबी संभाला। वहीं अब राज कुंद्रा जेल से बाहर आ चुके हैं।

Bollywood Tadka

उन्हें 21 सितंबर को 50 हजार के मुचलके पर रिहा किया गया था। पति के घर आने के बाद शिल्पा काफी रिलेक्स हो गईं हैं। हाल ही में शिल्पा को पति की जेल से छूटने के बाद पहली बार स्पाॅट किया गया। सैलून के बाहर स्पाॅट हुई शिल्पा काफी खिली खिली सी नजर आईं।

Bollywood Tadka

लुक की बात करें तो शिल्पा  ब्लैक टी शर्ट और ब्लैक एंड व्हाइट चेक स्कर्ट में स्टनिंग दिखीं। मीडिया को देखते ही शिल्पा ने कई पोज दिए।

Bollywood Tadka

उनके चेहरे की मुस्कान बयां कर रही हैं पति के घर लौटने वह कितनी रिलेक्स हो गईं हैं। एक्ट्रेस की सिर्फ स्माइल ही नहीं बल्कि चाल में भी गजब का आत्मविश्वास दिखा। 

Bollywood Tadka

वर्कफ्रंट की बात करें तो शिल्पा इन दिनों डांस रियालिटी शो सुपर डांसर चैप्टर 4 को जज कर रही हैं। इसके अलावा शिल्पा ने ने 13 साल बाद फिल्मों में वापसी की है। हाल ही में उनकी फिल्म 'हंगामा 2' रिलीज हुई। शिल्पा शेट्टी फिल्म 'निकम्मा' में नजर आएंगी।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Shilpa ShettySpottedRaj KundraBailBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...