main page

पति राज संग इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी ने ली एंट्री, पिंक ड्रेसअप में बेहद Pretty दिखीं मिसेज कुंद्रा

Updated 18 April, 2022 11:54:38 AM

रविवार रात बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने मुंबई के ताज होटल में अपनी वार्षिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जहां फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया। स्टार्स ने अपनी स्टाइलिश एंट्री से इफ्तार पार्टी में खूब रौनक लगाई। इसी बीच पार्टी में पति राज कुंद्रा संग शामिल हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

बॉलीवुड तड़का टीम. रविवार रात बाबा सिद्दीकी और उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने मुंबई के ताज होटल में अपनी वार्षिक इफ्तार पार्टी का आयोजन किया, जहां फिल्म और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर हस्तियों ने हिस्सा लिया। स्टार्स ने अपनी स्टाइलिश एंट्री से इफ्तार पार्टी में खूब रौनक लगाई। इसी बीच पार्टी में पति राज कुंद्रा संग शामिल हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की तस्वीरें सामने आई हैं, जो खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।

Bollywood Tadka

 

लुक की बात करें तो इफ्तार पार्टी में शिल्पा शेट्टी पिंक लुक कैरी कर पहुंची। पिंक शरारा सूट को एक्ट्रेस ने मैचिंग दुपट्टे के साथ स्टाइल किया।

Bollywood Tadka

 

इस लुक को शिल्पा ने पिंक लिपस्टिक, कानों में हैवी इयररिंग्स और ओपन हेयर्स के साथ कंप्लीट किया है। ओवरऑल लुक में एक्ट्रेस बेहद प्रिटी लग रही हैं।

Bollywood Tadka


वहीं पार्टी में पहुंचे राज कुंद्रा इस दौरान ब्लैक आउटफिट में नजर आए। गले में उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट रुमाल कैरी किया और लुक को ट्रांसपेरेंट चश्मे के साथ कंप्लीट किया। हालांकि इस दौरान राज कुंद्रा ने मीडिया के सामने खड़े होकर पोज नहीं दिए। सीधे ही उन्होंने पार्टी में एंट्री ले ली।

Bollywood Tadka


वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आखिरी बार 'हंगामा 2' में नजर आई थीं। इसके बाद वह फिल्म 'निकम्मा' में काम करती नजर आएंगी।


  

Content Writer: suman prajapati

Shilpa ShettyspottedBaba SiddiqueIftar partyRaj KundraBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity NewsEntertainment

loading...