main page

बॉम्बे फैशन वीक: रैंप पर शिल्पा शेट्टी ने बिखेरा हुस्न का जलवा, Mrs.Kunra की पतली कमर पर टिकी सबकी निगाहें

Updated 02 May, 2022 08:36:54 AM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बी-टाउन की हाॅट एड फिट माॅमस में एक हैं। शिल्पा की फिटनेस देख कोई अंदाज नहीं लगा सकता कि वह 2 बच्चों की मां हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे फैशन वीक 2022 फाइनल डे पर अपनी अदाओं से रैंप पर आग लगा दी।  46 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। जैसे ही शिल्पा रैंप पर उतरी हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया।

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा बी-टाउन की हाॅट एड फिट माॅमस में एक हैं। शिल्पा की फिटनेस देख कोई अंदाज नहीं लगा सकता कि वह 2 बच्चों की मां हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी ने बॉम्बे फैशन वीक 2022 फाइनल डे पर अपनी अदाओं से रैंप पर आग लगा दी।  46 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। जैसे ही शिल्पा रैंप पर उतरी हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया।

Bollywood Tadka

शिल्पा शेट्टी ने डिजाइनर गोपी वैद्य के लिए रैंप वॉक किया। लुक की बात करें तो  शिल्पा ने आइवरी बेस का लहंगा पहना था जिस पर ब्लू और रेड का वर्क हो रखा था। लहंगे के साथ शिल्पा ने शॉर्ट मैचिंग चोली भी पहन रखी थी उनकी पतली कमर पर हर किसी की निगाहें टिक गईं।

Bollywood Tadka

शिल्पा शेट्टी ने इस लहंगे के संग दुपट्टा कैरी नहीं किया था लेकिन वो इस लहंगे में इतनी स्टनिंग लग रही थीं कि दुपट्टे को किसी ने मिस तक नहीं किया। मेकअप की बात करें तो शिल्पा ने स्मोकी आईज, न्यूड लिपस्टिक से लुक को पूरा किया है।

Bollywood Tadka

इसके साथ उन्होंने कर्ली वेवी हेयर लुक अपनाया था। शिल्पा शेट्टी को ग्लैमरस अंदाज में रैंप पर देख हर किसी की निगाहें उन्हीं पर थमी रह गईं। रैंप पर शिल्पा ने एक से बढ़कर एक पोज दिए। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो शिल्पा ने  'हंगामा 2' से बॉलीवुड में कमबैक किया है। वह जल्द ही फिल्म 'निकम्मा' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शिल्पा फिल्म 'Sukhee' में भी दिखेंगी। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Smita Sharma

Shilpa Shettysteal limelightBombay Times Fashion WeekBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...