main page

Wedding Album: नीले आसमान के नीचे पति संग रोमांटिक हुईं शाइनी दोशी, एक्ट्रेस के सिंदूर मोमेंट की तस्वीर पर टिकी सबकी निगाहें

Updated 18 July, 2021 11:28:30 AM

बी-टाउन में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। इस साल कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। वहीं 15 जुलाई को सीरियल पांड्या स्टोरी फेम शाइनी दोशी बाॅयफ्रेंड लवेश खैरजानी के साथ शादी के बंधन में  बंधी। शाइनी ने अपनी शादी के बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं थी। एक्ट्रेस की शादी की खबर उस समय सामने आई जब उन्होंने इंस्टा पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब शाइनी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

मुंबई: बी-टाउन में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। इस साल कई स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। वहीं 15 जुलाई को सीरियल पांड्या स्टोरी फेम शाइनी दोशी बाॅयफ्रेंड लवेश खैरजानी के साथ शादी के बंधन में  बंधी। शाइनी ने अपनी शादी के बारे में किसी को कानों कान खबर नहीं थी। एक्ट्रेस की शादी की खबर उस समय सामने आई जब उन्होंने इंस्टा पर अपनी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं अब शाइनी ने अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

शादी में शाइनी लहंगे को न चुन कर रेड साड़ी को चुना जिसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा लिया था। शाइनी ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, हैवी ज्वैलिरी से कंप्लीट किया था। लाल चूड़ा, मेंहदी वाले हाथ, नथ उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं लवेश व्हाइट कुर्ता पजामा और पिंक पगड़ी में हैंडसम लग रहे हैं। आइए डालते हैं कपल की वेडिंग तस्वीरों पर एक नजर....

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

बता दें शाइनी दोशी ने  4 जनवरी, 2020 को लवेश खैरजानी के साथ सगाई की थी। हाल ही में एक वीडियो शेयर कर शाइनी ने सगाई की जानकारी दी थी। 

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो शाइनी दोशी ने अपने करियर की शुरुआत फेमस टीवी शो 'सरस्वतीचंद्र' से की थी। इस शो में निभाए गए कुसुम का किरदार निभाया था। इसके अलावा शाइनी सरस्वतीचंद्र, श्रीमद् भागवत, सरोजिनी, बहू हमारी रजनीकांत, लाल इश्क और दिल ही तो है जैसे सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। शाइनी साल 2017 में  रियलिटी शो फियर फैक्टर का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

Bollywood Tadka

 

 

Content Writer: Smita Sharma

shiny doshilavesh khairajaniintimatewedding ceremonyviralLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...