बाॅलीवुड की हसीनाएं अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन इन हसीनाओं को अलग-अलग जगह पर स्पाॅट किया जाता है। एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में शिवालिका ओबेरॉय और अमायरा दस्तूर को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया।
23 Jul, 2019 12:43 PMमुंबई: बाॅलीवुड की हसीनाएं अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आए दिन इन हसीनाओं को अलग-अलग जगह पर स्पाॅट किया जाता है। एक्ट्रेसेस अक्सर एक दूसरे से बेहतर दिखने की कोशिश करती हैं। इन हसीनाओं के लुक और स्टाइल को फैंस काफी पसंद करते हैं और फॉलो भी करते हैं। लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। हाल ही में शिवालिका ओबेरॉय और अमायरा दस्तूर को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया गया।
शिवालिका ओबेरॉय
असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत कर चुकीं शिवालिका ओबेरॉय इन दिनों बॉलीवुड में अपने डेब्यू को लेकर काफी चर्चा में हैं। वो अमरीश पुरी के पोते वर्धन पुरी के साथ फिल्म 'पागल' में नजर आएंगी। जानकारी के लिए बता दें कि वर्धन भी इस फिल्म के जरिए बी-टाउन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन चिराग रुपारेल कर रहे हैं।
इन्हीं खबरों के बीच शिवालिका ओबेरॉय को खार के डबिंग स्टूडियो के बाहर स्पाॅट किया गया। स्टूडियो के बाहर उन्होंने अपने लुक से सबको इंप्रेस किया। इस दौरान शिवालिका ब्लैक क्राॅप टाॅप और ब्लू जींस में स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने डेनिम जैकेट कैरी की थी।
इसके साथ खुले बाल उनके लुक को चार-चांद लगा रहे हैं। पैपराजी पर नजर पड़ते ही हसीना ने मुस्कुराते हुए और स्टाइलिश अंदाज में पोज दिए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिवालिका ने 15 जनवरी को छोटे पर्दे के हैंडसम एक्टर करम राजपाल से प्राइवेट सगाई कर ली थी। इनके इस सगाई में केवल फैमिली मेबंर्स ही मौजूद थे। दोनों करीब साल भर से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।
अमायरा दस्तूर
बॉलीवुड में हॉट एक्ट्रेसेस की बात हो और अमायरा दस्तूर की बात ना हो, ऐसा हो नहीं सकता। अमायरा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जजमेंटल है क्या' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में अमायरा के साथ कंगना रनौत और राजकुमार राव लीड रोल में नजर आएंगे।
वो अक्सर अपनी लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीती शाम एक्ट्रेस को बांद्रा में स्पॉट किया गया। इस दौरान वह ब्लैक टाॅप और डेनिम शाॅर्ट्स में बेहद स्टनिंग लुक में नजर आईं।
मिनिमल मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है। पूरी तस्वीरों में उनका खिलखिलाता चेहरा देखने को मिल रहा है। एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो 25 की अमायरा ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई कॉमर्शियल में भी काम किया है। डव, क्लीन एंड क्लियर और वोडाफोन जैसे विज्ञापन में उन्हें देखा जा चुका है। अमायरा ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'इस्सक' से की थी। इसके बाद उन्होंने इमरान हाशमी की फिल्म 'Mr. X' में दिखी थीं। अमायरा आखिरी बार फिल्म 'राजमा चावल' में नजर आईं थी।