देशभर में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। रक्षा बंधन, जन्माष्टमी के बाद अब गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार को मुंबई में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार 2 सितंबर से शुरु हो रहा है। लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इसे धूमधाम से मनाते हैं।
31 Aug, 2019 12:48 PMमुंबई: देशभर में इन दिनों त्योहारों का सीजन चल रहा है। रक्षा बंधन, जन्माष्टमी के बाद अब गणेश चतुर्थी का त्योहार आने वाला है। इस त्योहार को मुंबई में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार 2 सितंबर से शुरु हो रहा है। लोगों के साथ-साथ सेलिब्रिटीज भी इसे धूमधाम से मनाते हैं।
सलमान खान, शिल्पा शेट्टी समेत कई स्टार्स बप्पा की मूर्ति घर लाते हैं। अंबानी परिवार भी इस त्योहार को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करता है।
इसी बीच अंबानी परिवार की गणेश चतुर्थी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
यह तस्वीरें बीते साल की है। तस्वीरों में श्लोका सास नीता के साथ नाची दिख रही है। इसके अलानवा कुछ वीडियो भी वायरल हो रहा हैं।
अंबानी परिवार बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करेंगा त्योहार
बता दें कि अंबानी परिवा इस साल इस मौके को बड़े पैमाने पर सेलिब्रेट करने वाला है, क्योंकि इस बार ये पर्व उनके लिए बहुत खास है। दरअसल, इस बार ईशा अंबानी-आनंद पीरामल और आकाश अंबानी-श्लोका मेहता की शादी के बाद ये पहली गणेश चतुर्थी है।
ऐसे में ग्रैंड फंक्शन तो बनता ही है। इसके लिए तो उन्होंने खूबसूरत कार्ड्स भी भेज दिए हैं। उनके ये कार्ड काफी स्पेशल लग रहे हैं, क्योंकि इन पर परफेक्ट आर्ट किया गया है। इन स्पेशल कार्ड को देखकर कहा जा सकता है कि फंक्शन भी बड़े पैमाने पर होने वाला है और इसमें बड़े-बड़े सेलेब्स हिस्सा लेने वाले हैं।
बता दें कि ईशा अंबानी ने पिछले साल दिसंबर में आनंद पीरामल से हिंदू रीति-रिवाज से शादी की थी। उनकी शादी मुंबई में अंबानी रेजिडेंस में रखी गई थी। ईशा ने अपनी शादी में अबु जानी संदीप खोसला का डिजाइन लहंगा पहना था।
वहीं आकाश ने अपनी बचपन की फ्रेंड श्लोका मेहता से इसी साल मार्च में शादी की है। शादी काफी ग्रैंड रही और इसमें भी बॉलीवुड, स्पोर्ट्स और राजनीति से जुड़े लोग पहुंचे थे।