एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी के हाॅट कपल हैं। फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। आज दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।
22 Feb, 2019 06:03 PMमुंबई: एक्टर शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी के हाॅट कपल हैं। फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। आज दोनों अपनी शादी की पहली सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में शोएब स्विमिंग पूल में नजर आ रहे है। वहीं दीपिका पूल के बाहर बैठी दिख रही हैं। तस्वीरों में दीपिका व्हाइट और पिंक कलर का सूट पहने बेदह खूबसूरत दिख रही हैं।
इसके साथ ही दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें शोएब और दीपिका अपनी सालगिरह का केक काटते हुए दिख रहे हैं। वहीं बैकग्राउंड में गोविंदा स्टारर फिल्म 'जोरु का गुमाल' का टाइटल ट्रैक भी बज रहा है।
बता दें कि इस वीडियो को शोएब की बहन सबा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-गाना हर कहानी बया कर रहा है। हमें आप पर गर्व है। बता दें कि बीते साल 22 फरवरी को यूपी के हमीरपुर शोएब और दीपिका ने शादी रचाई थी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले साल दीपिका ने निर्देशक जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसी के बाद ही उन्होंने बिग बॉस में हिस्सा लिया था। वहीं शोएब की बात करें तो शोएब की फिल्म 'बटालियन 609' हाल ही में रिलीज हुई थी।