main page

Pics: श्रद्धा आर्या ने पति राहुल संग ससुराल में मनाई पहली होली, रंगों में सराबोर दिखा कपल

Updated 19 March, 2022 09:07:47 AM

18 मार्च को पूरे देश में रंगों का त्योहार होली सेलिब्रेट किया गया। आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स इस त्योहार के रंग में रंगा नजर आया। बी-टाउन में कई ऐसे स्टार्स थे जिनकी शादी के बाद ये पहली होली थी। वैसे तो शादी के बाद न्यूलीवेड कपल के लिए हर त्योहार बेहद खास होता है पर होली की बात कुछ और ही होती हैं। इस दिन कपल पर प्यार का रंग जो चढ़ता है। बीते साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधी श्रद्धा आर्या के लिए भी होली का त्योहार बेहद खास रहा। श्रद्धा आर्या ने दिल्ली में पति राहुल नागल संग ससुराल में पहल

मुंबई: 18 मार्च को पूरे देश में रंगों का त्योहार होली सेलिब्रेट किया गया। आम जनता से लेकर बी-टाउन स्टार्स इस त्योहार के रंग में रंगा नजर आया। बी-टाउन में कई ऐसे स्टार्स थे जिनकी शादी के बाद ये पहली होली थी। वैसे तो शादी के बाद न्यूलीवेड कपल के लिए हर त्योहार बेहद खास होता है पर होली की बात कुछ और ही होती हैं। इस दिन कपल पर प्यार का रंग जो चढ़ता है।

Bollywood Tadka

बीते साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधी श्रद्धा आर्या के लिए भी होली का त्योहार बेहद खास रहा। श्रद्धा आर्या ने दिल्ली में पति राहुल नागल संग ससुराल में पहली होली सेलिब्रेट की। होली सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें श्रद्धा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में कपल रंगों से सराबोर नजर आ रहा है। लुक की बात करें श्रद्धा आर्य ऑफ व्हाइट कलर के अनारकली सूट में नजर आ रही हैं। इसके साथ गुलाबी रंग का दुपट्टा उन्होंने कैरी किया है।

Bollywood Tadka

वहीं राहुल नागल ने ऑल ब्लैक लुक कैरी किया है।न्यूली वेडेडकपल पर होली के रंग से ज्यादा प्यार का रंग छाया नजर आ रहा है। श्रद्धा आर्या ने पति राहुल के साथ जमकर ठुमके लगाए।

Bollywood Tadka

शादी की पहली होली को श्रद्धा ने यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। फैंस श्रद्धा और राहुल की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

 श्रद्धा आर्या ने 16 नवंबर 2021 अपने सपनों के राजकुमार व नेवी ऑफिसर राहुल नागल के साथ सात फेरे लिए थे। शादी के बाद जहां एक्ट्रेस अपनी शूटिंग के लिए मुंबई चली गईं, वहीं उनके पति भी ड्यूटी पर वापस चले गए थे। हालांकि हर खास मौके पर ये कपल साथ क्वालिटी टाइम जरूर बिताता है। 

<
Content Writer: Smita Sharma

Shraddha AryaCelebratesFirst HoliHubbyRahul NagalBollywood NewsBollywood News and GossipLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...