main page

रेड चूड़ा...ब्लैक बिकिनी...लेटेस्ट तस्वीरों में श्रद्धा आर्या ने दिखाया परफेक्ट फिगर, पति राहुल संग समंदर किनारे यूं दिए पोज

Updated 31 December, 2021 08:50:40 AM

''कुंडली भाग्य'' की ''प्रीता'' उर्फ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने करीब दो महीने पहले अपने नेवी कमांडर बॉयफ्रेंड राहुल नागल से शादी के बंधन में बंधी। शादी के बाद ही कपल अपने काम पर लौट गया था। वहीं अब शादी के 2 महीने बाद काम से ब्रेक लेकर ये कपल मालदीव पहुंचा, जहां दोनों हनीमून एंजाॅय कर रहे हैं। मालदीव में समंदर किनारे वह एक से बढ़कर एक लुक्स में अपने हुस्न व फैशन का जलवा बिखेर रही हैं।

मुंबई: 'कुंडली भाग्य' की 'प्रीता' उर्फ एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने करीब दो महीने पहले अपने नेवी कमांडर बॉयफ्रेंड राहुल नागल से शादी के बंधन में बंधी। शादी के बाद ही कपल अपने काम पर लौट गया था। वहीं अब शादी के 2 महीने बाद काम से ब्रेक लेकर ये कपल मालदीव पहुंचा, जहां दोनों हनीमून एंजाॅय कर रहे हैं। मालदीव में समंदर किनारे वह एक से बढ़कर एक लुक्स में अपने हुस्न व फैशन का जलवा बिखेर रही हैं।

Bollywood Tadka

इसकी कुछ झलकियां श्रद्धा ने फैंस के साथ शेयर कर रही है, जिन्हें देखने के बाद लोग खुद को उन पर फिदा होने से रोक नहीं पा रहे हैं। वहीं अब एक बार फिर श्रद्धा ने अपने हाॅट अंदाज के फैंस के होश उड़ा दिए।

Bollywood Tadka

श्रद्धा ने मालदीव से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह अपने पति संग पोज दे रही हैं। ये दूसरी बार है जब इस ट्रिप से राहुल की कोई तस्वीर सामने आई हो। लुक की बात करें तो श्रद्धा ब्लैक बिकिनी में बेहद हाॅट दिख रही हैं।

Bollywood Tadka

इसमें वह अपना फिट फिगर फ्लॉन्ट कर रही थीं। इसके साथ उन्होंने स्कार्फ ले रखा था। ये लुक भले ही बेहद विदेशी था, लेकिन अदाकारा के हाथ में नजर आने वाली लाल चूड़ियां उनके न्यूली मैरिड इंडियन ब्राइड होने के फैक्ट को खुलकर जाहिर कर रही थीं। वहीं उनके पति व्हाइट टी-शर्ट और रेड शाॅर्ट्स में दिख रहे हैं। वह स्टाइलिश अंदाज में पति संग पोज दे रही हैं। 

Bollywood Tadka

श्रद्धा आर्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी  मालदीव में अपने खास पलों की कुछ यादें शेयर की। उन्होंनेअपने नाम और अपनी शादी की तारीख और अपने हनीमून की तारीख के लिखे बोर्ड शेयर किए। 

Bollywood Tadka

इससे पहले श्रद्धा ने व्हाइट बिकिनी में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। हाइ राइज बॉटम्स और बिकीनी टॉप पर फ्लोरल प्रिंट था। ये उसे प्लेन होने से बचाते हुए ज्यादा अट्रैक्टिव लुक दे रहा था। इन तस्वीरों को लेकर श्रद्धा के पति ने ही उन्हें ट्रोल किया था।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में वह बिकिनी में पूल किनारे लेटी हुई नजर आ रही हैं। श्रद्धा के पति राहुल नगल भी मस्ती के मूड में नज़र आ रहे हैं।

Bollywood Tadka

उन्होंने श्रद्धा का  बिकिनी पोज़ कॉपी किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shraddha Arya (@sarya12)

बता दें कि श्रद्धा और राहुल ने इसी साल 16 नवंबर को दिल्ली में धूमधाम से शादी की थी। शादी में परिवार के अलावा कई करीबी दोस्तों ने शिरकत की थी जिसमें टेलीविजन इंडस्ट्री में शशांक व्यास, अंजुम फकीह, सुप्रिया शुक्ला, नेहा आद्विक महाजन और अन्य टीवी सेलेब्स के नाम शामिल हैं। श्रद्धा और राहुल की लव-अरेंज मैरिज है। दोनों की मुलाकात एक साल पहले हुई। कुछ साल की डेटिंग के बाद परिवारों ने इनका रिश्ता तय कर दिया। 
 
 

 

Content Writer: Smita Sharma

Shraddha Aryaloved-up picshusbandRahul NagalBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...