टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या आज यानि 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। श्रद्धा आर्या दिल्ली के रहने वाले एक नेवी अफसर से शादी कर रही हैं, जिसका नाम राहुल शर्मा है। श्रद्धा और राहुल की अरेंज-कम-लव मैरिज है। श्रद्धा कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी के लिए मुंबई से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं थीं और अब उनकी प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि श्रद्धा आर्या दिल्ली के एरोसिटी होटल में शादी करेंगी। 15 नवंबर को एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी हुईं। इस सेरेमनी में उनके सीरियल कुंडली भाग्
16 Nov, 2021 11:01 AMमुंबई: टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या आज यानि 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधेगी। श्रद्धा आर्या दिल्ली के रहने वाले एक नेवी अफसर से शादी कर रही हैं, जिसका नाम राहुल शर्मा है। श्रद्धा और राहुल की अरेंज-कम-लव मैरिज है। श्रद्धा कुछ दिनों पहले ही अपनी शादी के लिए मुंबई से नई दिल्ली के लिए रवाना हुईं थीं और अब उनकी प्री-वेडिंग रस्में भी शुरू हो गई हैं।
बताया जा रहा है कि श्रद्धा आर्या दिल्ली के एरोसिटी होटल में शादी करेंगी। शादी में सिर्फ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। 15 नवंबर को एक्ट्रेस की मेहंदी सेरेमनी हुईं।
इस सेरेमनी में उनके सीरियल कुंडली भाग्य से जुड़े कई स्टार्स ने शिरकत की।ऑनस्क्रीन बहन की शादी में एक्ट्रेस अंजुम फकीह जमकर थिरकी। उन्होंने सेरेमनी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर शेयर की हैं।
अंजुम फकीह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो जमकर नाचती दिख रही हैं। अंजुम का बेपरवाह डांस देख शशांक व्यास भी स्टेज पर पहुंच गए और उन्होंने भी जमकर ठुमके लगाए। लुक की बात करें तो अंजुम पर्पल कलर की आउटफिट में बेहद प्यारी लग रही हैं।
होने वाली दुल्हनिया श्रद्धा ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। अपनी मेहंदी पर श्रद्धा आर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पिया के नाम की मेहंदी लगते ही श्रद्धा का चेहरा खिल उठता है।लुक की बात करें तो सेरेमनी में श्रद्धा पर्पल-येलो लहंगे में बेहद प्यारी लग रही हैं। मिनिमल मेकअप, मांग टीका, झुमके उनके लुक को परफेक्ट बना रहे हैं। मेहंदी लगने के बाद श्रद्ध अपनी सगाई की अंगूठी फ्लाॅन्ट करते दिख रही हैं।