main page

लॉकडाउन: मास्क लगाकर भाई संग जरूरी सामान खरीदने पहुंची श्रद्धा, फैंस तक पहचान नहीं पाए

Updated 29 May, 2020 07:51:30 AM

भारत में इस समय लाॅकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। वहीं इस लाॅकडाउन में सरकार ने कुछ ढील दी है। लाॅकडाउन के चलते लोग अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई घरों में ही समय बिता रहा है।

मुंबई: भारत में इस समय लाॅकडाउन का चौथा चरण चल रहा है। वहीं इस लाॅकडाउन में सरकार ने कुछ ढील दी है। लाॅकडाउन के चलते लोग अपने घर पर ही समय बिता रहे हैं। जरूरी काम पड़ने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। आम से लेकर खास हर कोई घरों में ही समय बिता रहा है।

Bollywood Tadka

वहीं एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लॉकडाउन में अपनी फैमिली के साथ हैं। उन्होंने अपने घर से कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। इस बीच लॉकडाउन में कई जगह थोड़ी ढील दी गई है, जिसके बाद श्रद्धा भाई सिद्धांत कपूर के साथ घर का जरूरी सामान लेने एक स्टोर पर पहुंचीं।

Bollywood Tadka

इस दौरान की तस्वीर श्रद्धा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर में श्रद्धा और सिद्धांत ने इस दौरान मास्क लगा रखा था और साथ ही सुरक्षा के तमाम उपाय भी अपना रखे थे। मास्क की वजह से उन्हें आस- पास के लोग पहचान नहीं पाए।लॉकडाउन की वजह से श्रद्धा लंबे समय बाद बाहर निकलीं। उन्होंने तस्वीर शेयर कर लिखा-'ग्रॉसरी एडवेंचर सिद्धांत भैया के साथ'। इस पोस्ट में सिद्धांत ने भी कमेंट करते हुए लिखा-'कितना मजा आया ना, हमें ये रोज करना चाहिए (मजाक कर रहा हूं)।'

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो श्रद्धा हाल ही में फिल्म 'बागी 3' थी। इसमें श्रद्धा के साथ टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे की मुख्य भूमिका थी। फिल्म में एक बार फिर टाइगर श्रॉफ का जोरदार एक्शन देखने को मिला था। इसके अलावा खबरें हैं कि श्रद्धा लव रंजन की फिल्म में दिख सकती हैं। 

: Smita Sharma

shraddha kapoorarrivesgroceriesbrothersidharthsafetylockdowncoronavirusBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...