main page

पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे की  शादी की अनदेखी तस्वीरें आईं सामने,बाराती बन भाई की शादी में जमकर नाचीं श्रद्धा कपूर

Updated 06 March, 2021 02:10:13 PM

बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने मौसेरे भाई प्रियांक शर्मा के शादी में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंची थी। प्रियांक शर्मा एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। प्रियांक शर्मा ने क्रीम मोरोनी के बेटी शजा मोरानी से शादी रचाई है। हाल ही में प्रियांक और शजा मोरानी की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में बाराती बनी श्रद्धा कपूर का लुक देखते ही बन रहा है। लुक की बात करें तो श्रद्धा व्हाइट और गोल्डन कलर के गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी और सनग्लासेस

मुंबई:  बाॅलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हाल ही में अपने मौसेरे भाई प्रियांक शर्मा के शादी में शामिल होने के लिए मालदीव पहुंची थी। प्रियांक शर्मा एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे हैं। प्रियांक शर्मा ने क्रीम मोरोनी के बेटी शजा मोरानी से शादी रचाई है।

Bollywood Tadka

हाल ही में प्रियांक और शजा मोरानी की शादी की तस्वीरें सामने आईं हैं। इन तस्वीरों में बाराती बनी श्रद्धा कपूर का लुक देखते ही बन रहा है। लुक की बात करें तो श्रद्धा  व्हाइट और गोल्डन कलर के गाउन में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग की पगड़ी और सनग्लासेस लगाए थे जिसमें वह बेहद कूल दिखे।

Bollywood Tadka

 

शादी का थीम सफेद और गुलाबी रंग रखा गया था। वीडियो में नजर आ रहे प्रियांक शर्मा ने व्हाइट कलर की शेरवानी और मैचिंग पगड़ी में दिखे। ढोल नगाड़े की थाप पर सभी डांस करते दिख रहे हैं।

Bollywood Tadka

एक तस्वीर में श्रद्धा मासी के साथ पोज दे रही हैं। पद्मिनी कोल्हापुरे लाइट ब्लू कलर की साड़ी  के साथ गोल्डन कलर का ब्लाउज पहन नजर आ रही हैं। 

Bollywood Tadka

इससे पहले हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी आई थीं,जिसमें प्रियांक और शजा की हल्दी की रस्म निभाई गई। बता दें  4 फरवरी को कपल ने कोर्ट मैरिज की थी, जिसके बाद परिवार वालों और दोस्तों के लिए पार्टी रखी गई थी। अब मालदीव में ये भव्य शादी होने जा रही हैं।

 

Content Writer: Smita Sharma

shraddha kapoordancecousinpriyank sharmabaraatshaza moraniBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...