श्रद्धा कपूर इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं क्योंकि उनकी पिछली दो रिलीज़ ''साहो'' और ''छिछोरे'' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रद्धा ने 2013 में आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म ''आशिकी 2'' के साथ डेब्यू किया था।
24 Sep, 2019 04:23 PMबॉलीवुड तड़का टीम। श्रद्धा कपूर इस समय अपने करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर में हैं क्योंकि उनकी पिछली दो रिलीज़ 'साहो' और 'छिछोरे' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है। श्रद्धा ने 2013 में आदित्य रॉय कपूर के साथ फिल्म 'आशिकी 2' के साथ डेब्यू किया था। अपनी मेहनत से वह कुछ समय के भीतर ही खुद को एक सफल बॉलीवुड अभिनेत्री के रूप में स्थापित करने में सफल रही। देखिए तस्वीरें-
बॉलीवुड सेलेब्स अपने फैंस से मिलने के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकाल ही लेते हैं।
श्रद्धा ने भी अपने कुछ फैंस के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।
एक्ट्रेस सफेद टैंक टॉप में बहुत सुंदर लग रही थी।
श्रद्धा ने अपने फैंस के साथ बातचीत की और उनके साथ केक भी काटा।
उनके स्वीट जेस्चर ने फैंस के दिलों को जीत लिया। फैंस ने उन्हें गिफ्ट भी दिए।
श्रद्धा कपूर ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू फिल्म साहो से किया जिसमें उन्होंने बाहुबली के अभिनेता प्रभास के साथ अभिनय किया।
श्रद्धा की फिल्म छिछोरे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। आखिरी रिलीज उनकी दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से अच्छा रेस्पोंस मिला है। श्रद्धा अगली बार वरुण धवन के साथ आगामी फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी में दिखाई देंगी, जिसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है।