एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर कई बार एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जाता है। जैसा कि हाल ही में देखने को मिला। हाल ही में एक्ट्रेस को रोहन के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।
07 Feb, 2020 04:41 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अक्सर फोटोग्राफर बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ संग अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अक्सर कई बार एक्ट्रेस को बॉयफ्रेंड के साथ स्पॉट किया जाता है। जैसा कि हाल ही में देखने को मिला। हाल ही में एक्ट्रेस को रोहन के साथ रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया।
इस दौरान एक्ट्रेस का गॉर्जियस लुक देखने को मिला। लुक की बात करें तो इस दौरान श्रद्धा रेड एंड ब्लू कलर के आउटफिट में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और ओपन हेयर्स एक्ट्रेस के लुक को चार-चांद लगा रहे हैं।
लुक को टॉप में रखते हुए हसीना दिलकश अंदाज में फैंस के साथ सेल्फिया ले रही हैं।
वहीं उनके बॉयफ्रेंज रोहन व्हाइट एंड ब्लैक वियर में परफेक्ट दिखाई दे रहे हैं।
काम की बात करें तो बहुत जल्द एक्ट्रेस अहमद खान की फिल्म 'बाग़ी 3' में नजर आएंगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर के अलावा टाइगर श्रॉफ और रितेश देशमुख अहम किरदार निभाएंगे। फिल्म 6 मार्च को सिनेमा घरों में रिलीज होगी।