main page

श्रेया घोषाल ने दिखाई बेटे की पहली झलक, लाडले को बाहों में लिए प्यार से निहारता दिखा कपल

Updated 02 June, 2021 03:18:49 PM

बाॅलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल हाल ही में मां बनी हैं। श्रेया ने 22 मई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद ही सिंगर और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय काफी खुश है। सिंगर के घर सेलिब्रेशन का माहौल है। वहीं अब मां बनने के लगभग 10 दिन बाद सिंगर ने लाडले की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। इसके साथ उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। कपल ने अपने लाडले का नाम देवयान मुखोपाध्‍याय रखा है। शेयर की तस्वीर में श्रेया  लाडले को बाहों में लिए हैं। वहीं  शिलादित्य मुखोपाध्याय प्‍यार भर

मुंबई: बाॅलीवुड की फेमस सिंगर श्रेया घोषाल हाल ही में मां बनी हैं। श्रेया ने 22 मई को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। बेटे के जन्म के बाद ही सिंगर और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय काफी खुश है। सिंगर के घर सेलिब्रेशन का माहौल है।

Bollywood Tadka

वहीं अब मां बनने के लगभग 10 दिन बाद सिंगर ने लाडले की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। इसके साथ उन्होंने बेटे के नाम का भी खुलासा किया। कपल ने अपने लाडले का नाम देवयान मुखोपाध्‍याय रखा है। शेयर की तस्वीर में श्रेया  लाडले को बाहों में लिए हैं। वहीं  शिलादित्य मुखोपाध्याय प्‍यार भरी नजरों से बेटे को देख रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by shreyaghoshal (@shreyaghoshal)

 

 

श्रेया ने इसके साथ लिखा-पेश है- 'देवयान मुखोपाध्याय' वह 22 मई को आए और हमारे जीवन को हमेशा के लिए बदल दिया। उस पहली झलक में, जैसे ही वह पैदा हुआ था, उसने हमारे दिलों को प्यार से भर दिया, सिर्फ एक मां ही अपने बच्चे के लिए यह महसूस कर सकती है। पूरी तरह से बेकाबू और जबरदस्त। फैंस श्रेया की इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। '


Bollywood Tadka

 

देवयान का मतलब

श्रेया ने बेटे का नाम देवयान रखा है। इसका अर्थ है देवताओं का रथ। हालांकि, इसका एक और अर्थ देवताओं की सेवा भी है। 

Bollywood Tadka

इससे पहले श्रेया ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर भी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह देवयान के आने की खुशी को सेलिब्रेट करती नजर आईं। उन्‍होंने एक खूबसूरत केक की तस्वीर  शेयर की थी। इसके कैप्‍शन में लिखा था-हमारे बेटे के लिए वेलकम केक।

Bollywood Tadka

श्रेया घोषाल ने 5 साल पहले 2015 में अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने करीब 10 साल तक डेटिंग की थी। अब शादी के 5 साल बाद श्रेया मां बनी हैं और उनके घर एक बड़ी खुशखबरी आई है। 

Content Writer: Smita Sharma

shreya ghoshalfirst glimpsebaby boyDevyanShiladitya MukhopadhyayaBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...