main page

श्रवण राठौर के निधन से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका, अक्षय कुमार से लेकर सिंगर श्रेया घोषाल ने दी श्रद्धांजलि

Updated 23 April, 2021 11:24:45 AM

कोरोनावायरस के कहर की बीच एक और जाने माने संगीतकार श्रवण राठौर की जान चली गई। बीते गुरूवार रात 9.30 बजे श्रवण राठौर का निधन हो गया। कोरोना से पीड़ित संगीतकार ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक्ट्रेस निमरत कौर ने इसे एक भयानक नुकसान बताते हुए ट्विटर पर लिखा लिखा, “श्रवण जी के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। इतना भयानक नुकसान… ” निर्माता अशोक पंडित ने साझा कि

बॉलीवुड तड़का टीम. कोरोनावायरस के कहर की बीच एक और जाने माने संगीतकार श्रवण राठौर की जान चली गई। बीते गुरूवार रात 9.30 बजे श्रवण राठौर का निधन हो गया। कोरोना से पीड़ित संगीतकार ने मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा और स्टार्स सोशल मीडिया के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Bollywood Tadka


एक्ट्रेस निमरत कौर ने इसे एक भयानक नुकसान बताते हुए ट्विटर पर लिखा लिखा, “श्रवण जी के परिवार और प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना। इतना भयानक नुकसान… ”


निर्माता अशोक पंडित ने साझा किया: "फिल्म इंडस्ट्री ने सबसे लोकप्रिय म्यूजिक कंम्पोजर श्रवण राठौर को खो दिया है।  आज रात 9.30 बजे उनके निधन ने संगीत और फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा पैदा कर दिया है। वह अपने संगीत के साथ जीवित रहेंगे। परिवार को हार्दिक संवेदना। ओम शांति"


सिंगर श्रेया घोषाल ने लिखा, ''श्रवण जी के निधन की खबर सुनकर बड़ा झटका लगा। एक वास्तविक विनम्र इंसान और हमारी म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े रचनाकारों में से एक। इस पैंडेमिक के बीच एक और बड़ा नुकसान हुआ है। भगवान उनके परिवार को शक्ति दें। आपको शांति मिले।" 

एक्टर मनोज बाजपेयी ने ट्वीट कर लिखा- ''दुःखद बहुत दुःखद !! भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।''



वहीं एक्टर अक्षय कुमार ने भी श्रद्धांजलि देते हुए लिखा- ''म्यूजिक कंम्पोजर श्रवण के निधन की खबर सुनकर बहुत बुरा लगा। नदीम और श्रवण ने मेरी धड़कन फिल्म के अलावा 90 के दशक और उसके बाद की कई फिल्मों में अपना जादू चलाया। उनकी फैमिली को गहरी संवेदनाएं।''

Content Writer: suman prajapati

shreya ghoshalakshay kumarpay tributecomposerShravan RathodBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...