14 जून 2021 को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने जा रहा है। जैसे जैसे उनकी बरसी नज़दीक आती जा रही है, उनके फैंस और परिवारवालों के ज़ख्म फिर से ताज़े होते जा रहे हैं। इसी बीच सुशांत की पुण्यतिथि से पहले बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक खास फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि वो अगले महीने दुनिया से दूर रहकर अपने भाई की यादों को ताज़ा करेंगी। इस बात की जानकारी श्वेता सिंह ने बीते बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर स
27 May, 2021 12:27 PMबॉलीवुड तड़का टीम. 14 जून 2021 को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक साल पूरा होने जा रहा है। जैसे जैसे उनकी बरसी नज़दीक आती जा रही है, उनके फैंस और परिवारवालों के ज़ख्म फिर से ताज़े होते जा रहे हैं। इसी बीच सुशांत की पुण्यतिथि से पहले बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक खास फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि वो अगले महीने दुनिया से दूर रहकर अपने भाई की यादों को ताज़ा करेंगी।
इस बात की जानकारी श्वेता सिंह ने बीते बुधवार को बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर सुशांत और बुद्ध जी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा- ''मैं जून के पूरे महीने में शांति के लिए पहाड़ों में रहूंगी। इंटरनेट और सेल सर्विस वहां नहीं होगी। भाई के गुज़रने का एक साल उनकी मधुर यादों के साथ शांति में बिताऊंगी। हालांकि, उनका शरीर हमें सालभर पहले छोड़ चुका है, मगर जिन मूल्यों के लिए वो खड़े रहे, वो आज भी हैं... बुद्ध पूर्णिमा की सबको शुभकामनाएं।''
श्वेता सिंह कीर्ति का ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस कमेंट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
मालूम हो, सुशांत सिंह राजपूत का निधन पिछले साल 14 जून को मुंबई में उनके बांद्रा स्थित आवास में हुआ था। उनके कमरे में उनका मृत शव पंखे से लटकता हुआ मिला था, जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मामला अपने हाथ ले लिया था। अब इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है।