main page

सुशांत के फेसबुक अकाउंट से बहन श्वेता ने दी नए साल की बधाई, फैन बोला- हे भगवान, मेरा दिल धक्क से रह गया

Updated 02 January, 2022 11:57:52 AM

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच में नहीं हैं। एक्टर को इस दुनिया से गए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। सुशांत का परिवार और उनके फैंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। न्यू ईयर पर सुशांत के फेसबुक अकाउंट से विश आईं तो फैंस काफी हैरान रह गए। दरअसल सुशांत के फेसबुक अकाउंट से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने न्यू ईयर विश किया था।

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब हमारे बीच में नहीं हैं। एक्टर को इस दुनिया से गए डेढ़ साल से ज्यादा का समय हो गया है। सुशांत का परिवार और उनके फैंस आज भी उन्हें भूल नहीं पाए हैं। न्यू ईयर पर सुशांत के फेसबुक अकाउंट से विश आईं तो फैंस काफी हैरान रह गए। दरअसल सुशांत के फेसबुक अकाउंट से उनकी बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने न्यू ईयर विश किया था। 

Bollywood Tadka
श्वेता सिंह कीर्ति ने न्यू ईयर विश करते हुए लिखा- 'सभी को नए साल की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। यह श्वेता सिंह कीर्ति हैं। भाई की ओर से आप सभी को शुभकामनाएं।' सुशांत के अकाउंट से न्यू ईयर देख कर फैंस काफी दंग रह गए। फैंस पोस्ट को लाइक और कमेंट करने लगे।

Bollywood Tadka

एक यूजर ने लिखा- मिस यू भाई।

Bollywood Tadka

दूसरे यूजर ने लिखा- हे भगवान, मेरा दिल धक्क से रह गया।

Bollywood Tadka
बता दें सुशांत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के घर में मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या बताया था। इसके बाद सुशांत केस की जांच ईडी, एनसीबी और सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

shweta singh kirtiwishesnew yearsushant singh rajputfacebook accountBollywood NewsBollywood News and GossipTelevision NewsTelevision News and GossipTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...