main page

Sidharth Malhotra के नाम हुआ क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर अवार्ड

Updated 21 February, 2022 01:57:00 PM

सिद्धार्थ मल्होत्रा रविवार को मुंबई में हुए एक पुरस्कार समारोह में ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ अवार्ड लेने पंहुचे। सिद्धार्थ को ये पुरस्कार बीते साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ के लिए दिया गया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने करगिल में पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सिद्धार्थ मल्होत्रा रविवार को मुंबई में हुए एक पुरस्कार समारोह में ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ अवार्ड लेने पंहुचे। सिद्धार्थ को ये पुरस्कार बीते साल ओटीटी पर रिलीज हुई फिल्म ‘शेरशाह’ के लिए दिया गया है। इस फिल्म में सिद्धार्थ ने करगिल में पाकिस्तानी सेना से लड़ते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था। धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म को सिद्धार्थ मल्होत्रा के करियर की बड़ी उपलब्धि माना गया।

इस फिल्म के लिए इसके निर्देशक विष्णुवर्धन ने काफी मेहनत भी की। विष्णुवर्धन की हिंदी सिनेमा में ये पहली फिल्म रही। फिल्म में कियारा आडवाणी ने कैप्टन विक्रम बत्रा की मंगेतर डिंपल चीमा का किरदार निभाया। 

फिल्म ‘शेरशाह’ के लिए ‘क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर’ देने वाली संस्था ने ये पुरस्कार दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स के नाम से दिए हैं। 

गौरतलब है कि दादा साहेब फाल्के के नाम से एक पुरस्कार भारत सरकार हर साल सिनेमा की किसी ऐसी शख्सीयत को देती है। 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में भारत सरकार ने दादा साहेब फाल्के पुरस्कार अभिनेता रजनीकांत को दिया था। 

इस राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से मिलते जुलते पुरस्कार मुंबई में कई संस्थाएं दादा साहेब फाल्के के नाम से देती रही हैं। 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

जहां 2021 सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​के लिए एक रोमांचक वर्ष रहा है, वहीं अभिनेता मिशन मजनू, थैंक गॉड और योद्धा जैसी फिल्मों के साथ 2022 में शानदार फिल्में कर रहे हैं।

Content Writer: Deepender Thakur

siddharth malhotradada saheb phalke2022 international film festivalशेरशाहसिद्धार्थ मल्होत्रादादासाहेब फाल्केइंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

loading...