main page

सिद्धार्थ की पहली बरसी पर मां ने रखी प्रेयर मीट..विराट-अनुष्का ने मुंबई में खरीदी 8 एकड़ जमीन..पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Updated 03 September, 2022 07:32:34 AM

आज 'बिग बाॅस 13' के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को पूरे दो साल हो गए। इस मौके पर न सिर्फ उनकी फैमिली और करीबी बल्कि उनके फैंस की आंखें भी नम हैं। फैमिली की आंखे भी नम दिखाई दी। सिद्धार्थ की पहली डेथ एनिवर्सरी पर शुक्ला परिवार ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचा और वहां उन्होंने बेटे की आत्मा की

बॉलीवुड तड़का टीम. आज 'बिग बाॅस 13' के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को पूरे दो साल हो गए। इस मौके पर न सिर्फ उनकी फैमिली और करीबी बल्कि उनके फैंस की आंखें भी नम हैं। फैमिली की आंखे भी नम दिखाई दी। सिद्धार्थ की पहली डेथ एनिवर्सरी पर शुक्ला परिवार ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचा और वहां उन्होंने बेटे की आत्मा की शांति के लिए प्राथर्ना सभा आयोजित की। वहीं तमिल के मशहूर सिंगर बंबा बक्या का महज 49 की उम्र में निधन हो गया। स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए सिंगर को श्रद्धांजलि देते नजर आए। तो एक तरफ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने गणपति बप्पा के शुभ दिनों में मुंबई में 8 एकड़ की जमीन खरीदी है। मनोरंजन जगत में आज ऐसी ही कई खबरें सुर्खियों में रहीं। तो आइए डालते हैं एक नजर...

मशहूर सिंगर बंबा बक्या का 49 की उम्र में निधन 


मनोरंजन जगत से हाल ही में एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल के मशहूर सिंगर बंबा बक्या का निधन हो गया है। हाल ही में उन्होंने मणिरत्नम के पूनियान सेलवन पार्ट 1 में पोन्नी नधि गीत गाया था। वह महज 49 वर्ष के थे और उनकी अचानक मौत की खबर सुन लोगों के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। स्टार्स और फैंस सोशल मीडिया के जरिए सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 

 

सिद्धार्थ शुक्ला की पहली बरसी पर मां ने रखी प्रेयर मीट

 

साल 2021 में आज के दिन यानि 2 सितंबर की सुबह  मनहूस खबर लेकर आई। खबर थी कि 'बिग बाॅस 13' के विनर और एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं रहे। साल चला गया और कैलेंडर भी बदल गया लेकिन 2 सितंबर 2021 का दिन अपने पीछ वो दर्द छोड़ गया जो शायद ही कभी कम हो पाए। सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी पर उनके फैंस और करीबी अलग-अलग अंदाज में उन्हें याद कर रहे हैं।  वहीं बेटे की पहली बरसी पर शुक्ला परिवार ब्रह्माकुमारी आश्रम पहुंचा। यहां उन्होंने बेटे की आत्मा की शांति के लिए प्राथर्ना सभा आयोजित की। 

 

32 की महालक्ष्मी ने 20 साल बड़े प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन संग रचाई शादी 

 
साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस महालक्ष्मी दूसरी बार शादी के बंधन में बंध गई हैं। एक्ट्रेस ने गुरुवार को 52 वर्षीय प्रोड्यूसर रविंदर चंद्रशेखरन संग सात फेरे लिए। कपल ने एक निजी समारोह में शादी की, जिसमें उनके करीबी सदस्य और दोस्त शामिल रहे। एक्ट्रेस ने अपनी शादी की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस कपल को बधाई भी देते नजर आ रहे हैं। 

 

सिद्धार्थ शुक्ला की पहली डेथ एनिवर्सरी पर फिर नम हुईं फैंस की आंखे 
बिग बॉस 13 विनर और जाने-माने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को आज पूरा एक साल हो गया है। 2 सितंबर को एक्टर के अचानक निधन की खबर से फैंस और स्टार्स के पैरों के तले से जमीन खिसक गई थी। फैंस को यह यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा था कि सिद्धार्थ अब इस दुनिया में नहीं रहे। वहीं आज एक्टर की डेथ एनिवर्सरी पर एक बार फिर फैंस की आंखे नम हैं और सोशल मीडिया पर आंसूओं को सैलाब आया हुआ है। फैंस सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सिद्धार्थ को याद कर रहे हैं और श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

 

बेबी बंप फ्लॉन्ट करने पर ट्रोल करने वालों को बिपाशा का करारा जवाब 

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर इन दिनों बेहद खुश हैं, क्योंकि वह जल्द ही दो से तीन होने जा रहे हैं। बिपाशा शादी के पूरे 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं। एक्ट्रेस ने बीते दिनों पति संग अपनी बेबी बंप वाली तस्वीरें शेयर कर फैंस को यह गुड न्यूज दी थी। हालांकि, यूजर्स ने उन्हें बोल्ड अंदाज में बेबी बंप फ्लॉन्ट करने को लेकर खूब ट्रोल किया, जिस पर हाल ही में एक्ट्रेस ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।

 

गणपति उत्सव के मौके पर अनुष्का-विराट ने मुंबई में खरीदी 8 एकड़ जमीन

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली के सितारे बुलंदियों पर हैं। गणपति बप्पा के शुभ दिनों में कपल ने हाल ही में मुंबई में 8 एकड़ की जमीन खरीदी है। माना जा रहा है कि कोहली और अनुष्का यहां मिलकर एक आलीशान फॉर्म हाउस बनाने का प्लान कर रहे हैं।

 

शादी के दो साल बाद कोर्ट पति के खिलाफ कोर्ट पहुंची 'दीया और बाती' फेम प्राची तेहलान

 

 

'दीया और बाती' की आरजू राठी यानी एक्ट्रेस प्राची तेहलान 2 साल  पहले दुल्हन बनी थीं। प्राची तेहलान मेहंदी, हल्दी और शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। प्राची तेहलान ने मंगेतर रोहित सरोहा के साथ कोरोनाकाल में सात फेरे लिए थे।  शादी के कुछ दिन बाद तक सब ठीक रहा लेकिन अब दोनों के बीच कुछ भी ठीक नहीं लग रहा है। वहीं अभ प्राची तेहलान ने अपने पति के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। प्राची ने प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के साथ एक वीडियो भी जमा किया है जिसमें उनके पति को कथित तौर पर अवैध हथियार चलाते देखा जा सकता है।

 

 


100 डिग्री बुखारके बाद दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट किए गए राजू श्रीवास्तव

 

कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती हैं।
राजू श्रीवास्तव को दिल्ली के होटल में वर्कआउट करते वक्त हार्ट अटैक आया था। इसके बाद राजू श्रीवास्तव तुरंत हाॅस्पिटल ले जाया जाएगा। हर कोई उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ मांग रहा है। बीते दिनों ही खबर आई थी कि राजू श्रीवास्तव ने एक पल के लिए आंख खोली थी। इसके साथ ही यह भी कहा गया था कि वेंटिलेटर सपोर्ट से हटा दिया गया था।  इन्हीं अच्छी खबरों के बीच राजू श्रीवास्तव की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। कहा जा रहा है कि उनकी तबीयत थोड़ी खराब हुई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एम्स में भर्ती कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को तेज बुखार आने के बाद दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया है। 

 

 

'जियाना की परवरिश पहली प्राथमिकता' बेटी के लिए एक हुए चारू-राजीव

 

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और भाभी चारू असोपा बीते कई समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। चारू और राजीव के बीच कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं था। दोनों ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। बिगड़ते रिश्ते के चलते दोनों ने अलग होने का फैसला भी ले लिया था लेकिन जैसे-जैसे समय बीत रहा है लोग इनके रिश्ते को लेकर कंफ्यूज होते जा रहे हैं। अब दोनों ने अपने पैचअप का ऐलान कर दिया है। जी हां कपल अब तलाक नहीं ले रहा है। सोशल मीडिया पर चारू ने एक हैप्पी फैमिली फोटो शेयर कर पति राजीव सेन संग शादी को आगे निभाने की बात कही।

 

 सुशांत की याद में फिर अंकिता की आंखों से छलके आंसू

 

 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। 14 जून 2020 की दोपहर जब सुशांत सिंह राजपूत के निधन की खबर सामने आई तो हर कोई सतके में आ गया। हमेशा मुस्कुराते रहने वाले सुशांत सुसाइड कर अपनी जिंदगी खत्म कर लेगें किसी ने सोचा नहीं था। सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री के वो सितारे हैं जिन्हें शायद ही फैंस कभी भूला पाएं। वहीं अब DID Super Moms के मंच पर एक बार फिर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया जाएगा। दरअसल, 3 सितंबर 2022 को प्रसारित होने वाला एपिसोड 'पवित्र रिश्ता' स्पेशल होगा जिसमें इस शो के लीड व दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद किया जाएगा। इस एपिसोड में शो की लीड एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ उषा नंदकर्णी भी नजर आने वाली हैं। सुशांत सिंह राजपूत को डेडिकेट परफॉर्मेंस देखने के बाद अकिंता लोखंडे अपने आंसू नहीं रोक सकीं।

Content Writer: suman prajapati

Siddharth ShuklaVirat KohliAnushka SharmaentertainmentBollywood NewsTelevision NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsTelevision Celebrity NewsEntertainment

loading...