विवादित रियालिटी शो ''बिग बॉस 13'' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 2 अक्टूबर को 1 महीना पूरा हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के बाद दुनिया को अलविदा कहा। सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर एक बार फिर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सिद्धार्थ के अलावा फैंस को शहनाज की भी चिंता सता रही है जो एक्टर के निधन के बाद से ही अपने फैंस के संपर्क से दूर हैं। शहनाज गिल आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के मौके पर दिखी थी।
02 Oct, 2021 03:51 PMमुंबई: विवादित रियालिटी शो 'बिग बॉस 13' के विनर सिद्धार्थ शुक्ला के निधन को 2 अक्टूबर को 1 महीना पूरा हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला ने 2 सितंबर को 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट के बाद दुनिया को अलविदा कहा। सिद्धार्थ शुक्ला को याद कर एक बार फिर हर किसी की आंखें नम हो गईं। सिद्धार्थ के अलावा फैंस को शहनाज की भी चिंता सता रही है जो एक्टर के निधन के बाद से ही अपने फैंस के संपर्क से दूर हैं। शहनाज गिल आखिरी बार सिद्धार्थ शुक्ला के अंतिम संस्कार के मौके पर दिखी थी।
इसके बाद से अदाकारा लोगों की नजरों से दूर हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग अदाकारा शहनाज गिल की सलामती की दुआ कर रहे हैं। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर सांत्वना दी है और हिम्मत रखने की सलाह दी है। देखें फैंस के ट्वीट...