एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी मिसेज कियारा आडवाणी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए है। जैसलमेर में शाही शादी के बाद कपल ने दिल्ली आकर अपने करीबियों को रिसेप्शन पार्टी दी। वहीं दिल्ली के बाद अब कपल अपने वर्क टाउन मुंबई लौट आया है। मुंबई पहुंचते ही सिड-कियारा ने अपने हाथों से मीडिया को शा
12 Feb, 2023 10:46 AMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और उनकी मिसेज कियारा आडवाणी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए है। जैसलमेर में शाही शादी के बाद कपल ने दिल्ली आकर अपने करीबियों को रिसेप्शन पार्टी दी। वहीं दिल्ली के बाद अब कपल अपने वर्क टाउन मुंबई लौट आया है। मुंबई पहुंचते ही सिड-कियारा ने अपने हाथों से मीडिया को शादी की मिठाई बांटी और एक साथ जबरदस्त पोज दिए। कपल की ये तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब छाई हुई हैं।
शादी के बाद मुंबई पहुंचे सिद्धार्थ कियारा की एक साथ जोड़ी बेहद प्यारी लग रही थी।
इस दौरान नई नवेली दुल्हन कियारा येलो सूट में बेहद खूबसूरत लगीं। मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और वेडिंग रिंग से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया।
वहीं सिद्धार्थ इस दौरान ऑल व्हाइट लुक में परफेक्ट दिखे। दोनों ने हाथों में हाथ थाम मीडिया के लिए पोज दिए और एक दूसरे की आंखों में खोए भी नजर आए।
कपल ने पैपराजी को मिठाइयां बांटी और स्वीट मैसेज भी दिए।
काम की बात करें तो कियारा आडवाणी जल्द ही साउथ स्टार राम चरण के साथ फिल्म 'आरसी-15' में नजर आएंगी। वहीं सिद्धार्थ एक्ट्रेस दिशा पटानी के साथ फिल्म योद्धा में नजर आएंगे।