main page

जिन तालिबानियों के आगे 3 लाख सैनिक झुक गए,वहां डटी हुईं हैं महिलाएं, हकों के लिए लड़ती इन औरतों के मुरीद हुए सिद्धार्थ शुक्ला

Updated 20 August, 2021 08:04:29 AM

15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया। इस कब्जे के बाद तालिबानियों का  पूरे देश पर उसका कंट्रोल हो गया है। जिन तालिबानियों के आगे 3 लाख अफगान सैनिक झुक गए, वहीं कुछ महिलाओं को इनकी हुकूमत मंजूर नहीं है। बुर्का पहने ये महिलाएं देश के झंडे को ओढ़कर सड़कों पर नारेबाजी कर रही हैं।तालिबानी लड़ाके कभी इन पर गुस्साते हैं तो कभी बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश भी करते हैं लेकिन इनके हौसले इन्हें आगे ही बढ़ाते जा रहे हैं।अपने हक के लिए लड़ रही इन महिलाओं के जज्बे को हर कोई सलाम

मुंबई: 15 अगस्त को तालिबान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल पर कब्जा कर लिया। इस कब्जे के बाद तालिबानियों का  पूरे देश पर उसका कंट्रोल हो गया है। जिन तालिबानियों के आगे 3 लाख अफगान सैनिक झुक गए, वहीं कुछ महिलाओं को इनकी हुकूमत मंजूर नहीं है। बुर्का पहने ये महिलाएं देश के झंडे को ओढ़कर सड़कों पर नारेबाजी कर रही हैं।

Bollywood Tadka

तालिबानी लड़ाके कभी इन पर गुस्साते हैं तो कभी बंदूक दिखाकर डराने की कोशिश भी करते हैं लेकिन इनके हौसले इन्हें आगे ही बढ़ाते जा रहे हैं।

अपने हक के लिए लड़ रही इन महिलाओं के जज्बे को हर कोई सलाम कर रहा है। एक्टर और बिग बाॅस 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने ही महिलाओं की हिम्मत को सलाम किया।

Bollywood Tadka

 

उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 'खुद के लिए खड़े होने के लिए अफगानिस्तान की महिलाओं को सलाम।' सिद्धार्थ शुक्ला का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस ट्वीट पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka

इससे पहले सिद्धार्थ शुक्ला ने अफगानिस्तान-तालिबान के युद्ध पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। सिद्धार्थ ने अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर कर लिखा था-अफगानिस्तान के हालात देखकर हताश हूं। क्या इंसानियत अब भी जिंदा है!!!

Bollywood Tadka

काम की बात करें तो सिद्धार्थ शुक्ला हाल ही में अपनी दोस्त शहनाज गिल के साथ बिग बाॅस ओटीटी में नजर आए थे। इसके अलावा वह जोड़ी जल्द ही रियालिटी डांस शो डांस दीवाने 3 में नजर आएगी। अपकमिंग प्रोजैक्ट की बात करें तो सिद्धार्थ शहनाज संग एक म्यूजिक वीडियो में भी दिखेंगे। 


 

Content Writer: Smita Sharma

Sidharth ShuklaAfghanistanwomentalibanBollywood NewsBollywood News and GossipCelebrityLatest Television NewsTV Celebs Actors Gossip NewsTV Entertainment NewsTV Reality shows Updates

loading...