main page

दुखद: 73 की उम्र में  मशहूर पॉप स्टार ओलिविया न्यूटन जॉन का निधन,लंबे समय से ब्रेस्ट कैंसर से थीं पीड़ित

Updated 09 August, 2022 01:27:43 PM

ग्रैमी अवार्ड विनर ओलिविया न्यूटन जॉन  73 की उम्र में चल बसीं। ओलिविया के निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर है। एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके हस्बैंड जॉन ईस्टलिंग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख कर निधन की जानकारी दी।

लंदन: ग्रैमी अवार्ड विनर ओलिविया न्यूटन जॉन  73 की उम्र में चल बसीं। ओलिविया के निधन की खबर से फैंस के बीच शोक की लहर है। सिंगर लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके हस्बैंड जॉन ईस्टलिंग ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट लिख कर निधन की जानकारी दी। ओलिविया न्यूटन जॉन के हस्बैंड जॉन ईस्टलिंग ने ओलिविया के ही इंस्टाग्राम पर सिंगर की तस्वीर शेयर कर लिखा-'ओलिविया न्यूटन जॉन (73) का आज सुबह साउथ कैलिफोर्निया में निधन हो गया आखिरी वक्त में उनके पास फैमिली और फ्रेंड्स मौजूद थे। हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि प्लीज इस मुश्किल भरे समय में फैमिली की प्राइवेसी का सम्मान करें।'

Bollywood Tadka

जॉन ईस्टलिंग ने आगे लिखा-'ओलिविया पिछले 30 साल से ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही थीं। ओलिविया न्यूटन जॉन फाउंडेशन फंड चलाती थीं जो प्लांट मेडिसिन की दवा और कैंसर पर रिसर्च का काम करता है।'

Bollywood Tadka

ओलिविया न्यूटन जॉन ने सितंबर 2018 में इस बात की खुलासा किया था कि वह कैंसर का इलाज कर रही हैं। 90 के दशक की शुरुआत में और 2017 में ब्रेस्ट कैंसर से जूझने के बाद यह उनका तीसरा कैंसर डायग्नोसिस था। अपने कैंसर के चलते उन्हें शोज भी कैंसल करने पड़े थे।

Bollywood Tadka

ओलिविया अपने पीछे हस्बैंड जॉन ईस्टरलिंग, बेटी Chole Lattanzi, बहन सारा न्यूटन जॉन, भाई टॉबी न्यूटन जॉन और भतीजे-भतीजियों को छोड़ गई हैं।

Bollywood Tadka

ओलिविया न्यूटन जॉन दुनिया की मोस्ट पॉपुलर एंटरटेनर में से एक थीं। उन्होंने अपने करियर में 14 टॉप 10 सिंगल्स केवल यूएस में दिए हैं।ओलिविया 16 साल की उम्र में एक टैलेंट शो की विनर बन गई थीं। वह 4 बार ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकीं हैं। ओलिविया न्यूटन जॉन क ‘You are the One That I want’ बेहद पॉपुलर सॉन्ग था। इसकी 15 मिलियन से अधिक की कॉपी बिक चुकी है।

 

Content Writer: Smita Sharma

SingerOlivia Newton JohnPasses AwayHollywood NewsLatest Hollywood NewsHollywood Celebrity NewsHollywood Cinema GossipToday Top Hollywood News

loading...