main page

इस एक्ट्रैस ने यह क्या कर डाला, इंटरनेट पर इसे लेकर हो रहे हैं चर्चें, देखें तस्वीरें

Updated 04 December, 2016 03:08:25 PM

जैसा कि हम जानते ही है कि समलैंगिकता प्रकृति के नियम के खिलाफ है। समाज में इसे...

मुंबई- जैसा कि हम जानते ही है कि समलैंगिकता प्रकृति के नियम के खिलाफ है। समाज में इसे गलत नजर से देखा जाता है। लेकिन एक्ट्रैस और सिंगर अनुष्का मनचंदा और मोनिका डोगरा ने एक नए म्यूजिक वीडियो से इसे बदलने की कोशिश की है। 'ले यु डाउन' नाम के इस वीडियो को इलेक्ट्रॉनिक प्रोड्यूसर नेनॉक ने बनाया है। 

यह वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। ये वीडियो दो लेस्बियन महिलाओं के बारे में है, जो अपने इमोशंस को एक्सप्रेस करने के लिए डांस का सहारा लेती हैं। इस म्यूजिक वीडियो में कई इंटीमेट सीन भी शामिल किए गए हैं। हालांकि समलैंगिकता पर कई देशो ने रोक लगाई हुई है।

अनुष्का मनचंदा बॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रैस हैं। वह 'एंग्री इंडियन गॉडेस' फिल्म में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान के साथ फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में भी नजर आ चुकी हैं। 

:

AnushkaMonikaLesbian coupleLesbianHot News

loading...