main page

'ना ग्लैमर, ना घमंड': आम लोगों की तरह स्कूल गेट के पास खड़े होकर बेटे का  इंतजार करते अरिजीत सिंह के अंदाज ने जीता सबका दिल

Updated 17 April, 2022 03:31:51 PM

बॉलीवुड की कोई भी फिल्म सिंगर अरिजीत सिंह के गानों के बिना अधूरी मानी जाती है। अरिजीत सिंह अपनी सुरीली आवाज और लव सॉन्ग से देश-दुनिया के करोड़ों फैंस के दिलों पर पिछले एक दशक से राज कर रहे हैं। इतना स्टारडम और पॉपुलेरिटी के बावजूद भी उन्हें कोई घमंड नहीं है।  अरिजीत सिंह बेहद साधारण रहने वाले शख्स हैं। उन्हें कई बार अवॉर्ड फंक्शन में नॉर्मल स्लीपर पहने देखा गया है।

मुंबई: बॉलीवुड की कोई भी फिल्म सिंगर अरिजीत सिंह के गानों के बिना अधूरी मानी जाती है। अरिजीत सिंह अपनी सुरीली आवाज और लव सॉन्ग से देश-दुनिया के करोड़ों फैंस के दिलों पर पिछले एक दशक से राज कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

इतना स्टारडम और पॉपुलेरिटी के बावजूद भी उन्हें कोई घमंड नहीं है।  अरिजीत सिंह बेहद साधारण रहने वाले शख्स हैं। उन्हें कई बार अवॉर्ड फंक्शन में नॉर्मल स्लीपर पहने देखा गया है।

Bollywood Tadka

अरिजीत सिंह के कपड़े सभी स्टार से बिल्कुल अलग और सिंपल होते है। उनकी इसी सादगी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीरों में अरिजीत सिंह पेंट, टी शर्ट और स्लीपर पहने अपने बच्चे के स्कूल के बाहर खड़े होकर सभी पैरेंट्स के साथ कड़ी धूप में अपने बच्चों का इंतजार कर रहे हैं।हैरानी की बात है कि इतना बॉलीवुड सिंगर होने के बावजूद उन्होंने कोई स्टारडम नहीं दिखाया जैसा कि कई अन्य सेलिब्रिटीज दिखाते हैं। फैंस अरिजीत के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। 

Bollywood Tadka


बता दें कि अरिजीत सिंह का बेटा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के जियागंज स्थित स्कूल में पढ़ता है। अरिजीत सिंह के कई बार यहां लोकल टी स्टॉल पर देखे जा चुके हैं।


 

Content Writer: Smita Sharma

singerArijit SinghSonSchoolpictures viralBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...