main page

सिंगर दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 18 साल पुराने मानव तस्करी मामले में हुई 2 साल की जेल

Updated 14 July, 2022 05:32:12 PM

पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस आरोप में कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। पटियाला कोर्ट ने इस सजा को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मुंबई. पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगा था। इस आरोप में कोर्ट ने 2 साल की सजा सुनाई थी। पटियाला कोर्ट ने इस सजा को बरकरार रखते हुए दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Bollywood Tadka


क्या है पूरा मामला?

यह मामला 2003 का है। दलेर मेहंदी और उनके भाई शमसेर सिंह पर मानव तस्करी करने का आरोप लगाया गया था। दोनों के खिलाफ अमेरिका में 31 केज दर्ज किए गए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दलेर मंहेदी और शमसेर सिंह पर आरोप लगाया गया था कि वह गैरकानूनी रूप से लोगों को विदेश भेजकर मोटी रकम लेते थे। इस मामले में कोर्ट ने 15 साल बाद यानी साल 2018 में गायक को 2 साल कैद की सजा सुनाई थी। हालांकि दलेर मेहंदी के वकील ने इस फैसले को पटियाला कोर्ट में चुनौती दी, जिसके बाद कोर्ट ने आज यानी गुरुवार को फैसले को कायम रखते हुए गायक और उनके भाई को जेल भेज दिया है। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

singer daler mehndijailhuman trafficking caseBollywood NewsBollywood News and GossipPollywood Box Office Masala NewsPollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...