main page

शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रहीं 'डोला रे' फेम सिंगर श्रेया घोषाल, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Updated 04 March, 2021 01:23:22 PM

फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से इन दिनों लगातार खुशखबरियां मिल रही हैं। कोई स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहा है तो किसी के घर नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंज रही हैं। वहीं अब सिंगर श्रेया घोषाल के घर भी जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। श्रेया जल्द ही मां बनने जा रही है। ये गुड न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है। श्रेया घोषाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी है। तस्वीर में श्रेया दोनों हाथ से अपना बेबी बंप छूत

बॉलीवुड तड़का टीम. फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से इन दिनों लगातार खुशखबरियां मिल रही हैं। कोई स्टार्स शादी के बंधन में बंध रहा है तो किसी के घर नन्हें बच्चे की किलकारियां गूंज रही हैं। वहीं अब सिंगर श्रेया घोषाल के घर भी जल्द ही बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली हैं। श्रेया जल्द ही मां बनने जा रही है। ये गुड न्यूज उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर की है।

Bollywood Tadka

 

श्रेया घोषाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बेबी बंप के साथ एक तस्वीर शेयर कर ये खुशखबरी फैंस को दी है। तस्वीर में श्रेया दोनों हाथ से अपना बेबी बंप छूती नजर आ रही हैं और काफी खुश हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'बेबी श्रेयादित्य आ रहा है। शीलादित्य और मैं इस खबर को आप लोगों के साथ शेयर करने के लिए रोमांचित हैं। अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत के साथ आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

 


फैंस श्रेया के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर उन्हें बधाईयां भी दे रहे हैं। 

Bollywood Tadka

 

बता दें श्रेया ने अपने बचपन के दोस्त शिलादित्य मुखोपाध्याय से 2015 में शादी की थी। श्रेया ने बंगाली रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इस तरह वे शादी के 6 साल बाद मां बनने जा रही हैं और काफी खुश हैं।  

Bollywood Tadka


वर्कफ्रंट पर, श्रेया ने फिल्म 'देवदास' के गानों 'बैरी पिया', 'छलक-छलक', 'डोला रे', 'सिलसिला ये चाहत का' और 'मोरे पिया' से फैंस को दिल खूब जीता था। वहीं लॉकडाउन में उनका गाना 'अंगना मोरे' रिलीज हुआ था। जिसे फैंस ने खूब पसंद किया।

Content Writer: suman prajapati

singerShreya Ghoshalsharegood newspregnancyBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...