main page

पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित होगें सोनू निगम, गणतंत्र दिवस से पहले हुई घोषणा

Updated 25 January, 2022 09:44:59 PM

सिंगर सोनू निगम ने अपनी सिंगिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी आवाज का हर कोई दीवाना है। सोनू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस से पहले इसकी घोषणा की गई है। कुल 128 लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

मुंबई. सिंगर सोनू निगम ने अपनी सिंगिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उनकी आवाज का हर कोई दीवाना है। सोनू को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। गणतंत्र दिवस से पहले इसकी घोषणा की गई है। कुल 128 लोगों को इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। 

Bollywood Tadka
बता दें सोनू निगम ने हिंदी के अलावा कन्नड़, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मराठी, नेपाली, मलयालम सहित अन्य भाषाओं में भी अपनी आवाज दी है। फिल्मों के अलावा सोनू निगम ने कई ग़ैर फिल्मी एल्बम भी जारी किए हैं। सिनेमा जगत में 5000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज देने वाले सोनू निगम को 'आधुनिक रफी' और 'द लॉर्ड ऑफ  कॉर्ड्स' के साथ ही 'मैलोडी मास्टर' के नाम से भी जाना जाता है। सिंगर ने 320 फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। सोनू को 2 बार फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म 'कल हो ना हो' के टाइटल ट्रैक के लिए सोनू को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी मिल चुका है। सिंगर को आइफा और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं। 

Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें सोनू इन दिनों परिवार के साथ दुबई में है। हाल ही में सिंगर परिवार सहित कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। जिसके बारे में सोनू ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी थी।

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

singer sonu nigamselectedpadma shri awardBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...