main page

Femina Miss India 2022: कर्नाटक की सिनी शेट्टी केसिर सजा 'मिस इंडिया वर्ल्ड 2022' का ताज, 31 सुंदरियों को पीछे छोड़ बनीं ब्यूटी क्वीन

Updated 04 July, 2022 08:35:28 AM

जिस का सभी को इंतजार था आखिरकार वह घड़ी आ गई। रविवार ( 3 जुलाई) को  देश को साल की अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिलीं। मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 ग्रैंड फिनाले हुआ। 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने  फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहना।

मुंबई: जिस का सभी को इंतजार था आखिरकार वह घड़ी आ गई। रविवार ( 3 जुलाई) को  देश को साल की अपनी नई ब्यूटी क्वीन मिलीं। मुंबई में JIO वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 ग्रैंड फिनाले हुआ। 31 फाइनलिस्ट को मात देने के बाद कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने  फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2022 का ताज पहना। 

Bollywood Tadka

शेट्टी 21 साल की हैं और उनका जन्म मुंबई में हुआ है लेकिन वे कर्नाटक की रहने वाली हैं।

Bollywood Tadka

ब्यूटी विद ब्रेन के पास अकाउंटिंग और फाइनेंस में ग्रेजुएशन की डिग्री है और अब वह एक सीएफए कर रही हैं। साथ ही वह भरतनाट्यम डांसर भी हैं।

Bollywood Tadka

राजस्थान से पहली रनर अप

राजस्थान की रुबल शेखावत के सिर फेमिना मिस इंडिया 2022 फर्स्ट रनर अप का ताज सजा ।

Bollywood Tadka

रूबल राजस्थान के शाही राज्य की समृद्ध संस्कृति और विरासत से बिलॉन्ग करती हैं।उन्हें डांस, ऐक्टिंग, पेंटिंग में इंट्रेस्ट है और बैडमिंटन खेलना भी पसंद है।

Bollywood Tadka

UP की शिनाता चौहान बनी दूसरी रनर अप

उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान को फेमिना मिस इंडिया 2022 सेकेंड रनर अप का ताज पहनाया गया।

Bollywood Tadka

21 साल की शिनाता पढ़ाई में अव्वल रही हैं। वह खुद को रिप्रेजेंट करना पसंद करती हैं, उन्हें म्यूजिक सुनना पसंद है। साथ ही उन्हें अपनों सेबातचीत करना बहुत पसंद है।

Bollywood Tadka

फेमिना मिस इंडिया 2022 के भव्य 30 स्टेट विनर्स को जूरी और दुनिया के सामने पेश किया गया जो डिजाइनर अभिषेक शर्मा के रिसॉर्ट वियर कलेक्शन से तैयार हुई थीं। हर किसी को काफी खूबसूरती से सजाया गया था।

मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे. जिसमें नेहा धूपिया, कृति सेनन, मलाइका अरोड़ा, मनीष पॉल, राजकुमार राव, डिनो मोरेया, मिथाली, राज समेत कई कलाकार थे। इवेंट की एक खास बात ये भी थी कि नेहा धूपिया को मिस इंडिया बने हुए 20 साल पूरे हो गए थे जिसे सेलिब्रेट किया गया था।

Content Writer: Smita Sharma

Femina Miss India 2022Sini ShettyRubal ShekhawatShinata ChauhanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity

loading...