एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई को लेकर की बयानबाजी के बीच 9 सितंबर को बहन रंगोली चंदेल के साथ मुंबई पहुंच चुकी है। बीते दिन कंगना के दफ्तर को बीएमसी ने बुल्डोजर को तहस-नहस कर दिया था। जिसके बाद कंगना की याचिका पर हाईकोर्ट ने तोड़फोड़ पर रोक लगाने का आदेश दिया था। हाल ही में कंगना की बहन रंगोली एक्ट्रेस के दफ्तर के पास पहुंची हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आई है।
10 Sep, 2020 12:31 PMबॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई को लेकर की बयानबाजी के बीच 9 सितंबर को बहन रंगोली चंदेल के साथ मुंबई पहुंच चुकी है। बीते दिन कंगना के दफ्तर को बीएमसी ने बुल्डोजर को तहस-नहस कर दिया था। जिसके बाद कंगना की याचिका पर हाईकोर्ट ने तोड़फोड़ पर रोक लगाने का आदेश दिया था। हाल ही में कंगना की बहन रंगोली एक्ट्रेस के दफ्तर के पास पहुंची हैं। जिसकी तस्वीरें सामने आई है।
रंगोली चंदेल पूरी पुलिस सिक्योरिटी के साथ कंगना के ऑफिस पहुंची हैं। वहां पहुंचकर रंगोली ने वहां का सारा हाल देखा। इस दौरान कंगना उनके साथ नजर नहीं आई यानि रंगोली अकेले ही जायजा लेने वहां पहुंची है।
बता दें कंगना का ऑफिस ढहाने के बाद बॉलीवुड के अधिकतर स्टार्स ने उनका समर्थन किया और शिवसेना की इस करतूत की निंदा भी की। वहीं कईयों ने कंगना की बयानबाजी का विरोध भी किया।