एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। श्वेता अक्सर भाई से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में श्वेता ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर साइंस और बच्चों की एजुकेशन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं।
10 Jan, 2022 01:46 PMमुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। श्वेता अक्सर भाई से जुड़ी यादें फैंस के साथ शेयर करती रहती है। हाल ही में श्वेता ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर साइंस और बच्चों की एजुकेशन पर बात करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में सुशांत ब्लैक टी-शर्ट और पैंट में नजर आ रहे हैं। सुशांत वीडियो में कह रहे हैं अब टेक्नोलॉजी में तेजी से बदलाव आ रहे हैं और इसलिए बच्चों को उसके लिहाज से पढ़ाए जाने की जरूरत है। वीडियो शेयर करते हुए श्वेता ने लिखा- बेजोड़ ज्ञान वाला व्यक्ति। उम्मीद है कि हम सभी सुशांत की बुद्धिमानी और दूरदर्शिता का आधा भी हासिल कर सकें। कृपया उनके नाम का इस्तेमाल बांटने के लिए न करें... हमेशा एकजुट बने रहें।' फैंस इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं।
बता दें सुशांत 14 जून 2020 को अपने मुंबई के घर में मृत पाए गए थे। एक्टर के निधन को मुंबई पुलिस ने आत्महत्या बताया था। इसके बाद सुशांत केस की जांच ईडी, एनसीबी और सीबीआई को सौंपी गई। सीबीआई अभी तक इस मामले में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।