main page

पाकिस्तानियों से परेशान हो जन्नत मिर्जा ने छोड़ा देश, कहा-'यहां के लोगों की सोच अच्छी नहीं'

Updated 19 October, 2020 11:37:00 AM

चाइनीज एप टिक टॉक ने बहुत सारे लोगों को स्टार्स बनाया। इन्हीं स्टार्स में से एक है जन्नत मिर्जा। जन्नत पाकिस्तान की जानी मानी टिक टॉक स्टार है। हाल ही में जन्नत ने पाकिस्तान छोड़ने का निर्णय लिया है। जन्नत का कहना है पाकिस्तान के लोगों की सोच अच्छी नही है।

मुंबई. चाइनीज एप टिक टॉक ने बहुत सारे लोगों को स्टार्स बनाया। इन्हीं स्टार्स में से एक है जन्नत मिर्जा। जन्नत पाकिस्तान की जानी मानी टिक टॉक स्टार है। हाल ही में जन्नत ने पाकिस्तान छोड़ने का निर्णय लिया है। जन्नत का कहना है पाकिस्तान के लोगों की सोच अच्छी नही है।

Bollywood Tadka

जन्नत टिक टॉक पर बहुत फेमस थी। जन्नत के टिक टॉक पर 10 मिलियन फॉलोअर्स थे। लेकिन भारत के बाद पाकिस्तान ने भी टिक टॉक को बैन कर दिया है। टिक टॉक के बैन होने के बाद जन्नत ने पाकिस्तान छोड़ने का निर्णय लिया है। जिसके बाद वह चर्चा में बनी हुई है। जन्नत के इस फैसले से उनके फैंस काफी दुखी हैं। कोई उनके फैसले की तारीफ कर रहा है और कोई उन्हें देश के नाम पर ट्रोल कर रहा है। जब एक फैन ने उनसे पूछा, "जन्नत तुम इस टेकस्ट का जवाब क्यों नहीं दे रही। तुम जापान क्यों शिफ्ट हो रही हो?" इसके जवाब में जन्नत ने कहा, "क्योंकि पाकिस्तान बहुत प्यारा और अच्छा है लेकिन पाकिस्तान के लोगों की mentality अच्छी नहीं।"

Bollywood Tadka


बता दें  जन्नत इन दिनों जापान में हैं और उसने वहीं रहने का फैसला कर लिया है।  भारत से सीख लेते हुए हाल ही में पाकिस्तान ने भी चीनी एप टिक टॉक को गुपचुप तरीके से बैन कर दिया। आरोप है कि इस एप के जरिए अश्लीलता फैल रही थी और इसकी वजह से रेप और बच्चों के यौन शोषण की घटनाएं बढ़ रहीं थीं। कुछ लोगों ने इस पर खुशी जाहिर की तो कुछ दुखी नजर आए।

Bollywood Tadka

: Smita Sharma

social mediastarjannat mirzaleftpakistanBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity News

loading...