main page

सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर 5 लोगों ने चाकू से किया हमला, बोले- 'लोग मुझे नीचे गिराना चाहते हैं'

Updated 02 May, 2022 12:59:08 PM

तंजानिया के रहने वाले किली पॉल ने अपने डांस वीडियोज से खूब सुर्खियां बटोरी। किली पॉल की वीडियोज को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। किली पॉल पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इस बात की जानकारी खुद किली पॉल ने दी है।

मुंबई. तंजानिया के रहने वाले किली पॉल ने अपने डांस वीडियोज से खूब सुर्खियां बटोरी। किली पॉल की वीडियोज को लोगों द्वारा खूब पसंद किया गया। किली पॉल पर कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। इस बात की जानकारी खुद किली पॉल ने दी है।

Bollywood Tadka
किली पॉल ने लिखा- 'मुझ पर 5 लोगों ने हमला किया। इस दौरान अपना बचाव करते हुए मुझे हाथ के अंगूठे में चाकू से चोट लग गई है। चोट की वजह से मुझे 5 टांके भी आए हैं। उन लोगों ने मुझे लाठी से भी पीटा। बाद में मैंने उनमें से दो लोगों पर हमला किया तो वे सब भाग गए। इस दौरान मैं घायल हो गया हूं, मेरे लिए प्रार्थना करें। यह बहुत भी भयावह था।

Bollywood Tadka
एक और पोस्ट में किली ने लिखा- लोग मुझे नीचे गिराना की कोशिश करते हैं। लेकिन भगवान मुझे हमेशा ऊपर उठाता है। मेरे लिए प्रार्थना करें। किली पॉल की सेहत में सुधार है। उन्हें हल्की- फुल्की चोट आई हैं।' किली पॉल के ये दोनों पोस्ट खूब वायरल हो रहे हैं।

Bollywood Tadka
बता दें किली पॉल ने अपनी बहन के साथ भारतीय गानों और फिल्मों के डायलॉग पर रील्स बनानी शुरू की। देखते ही देखते उनकी यह रील्स वायरल हो गई। लोगों ने इन्हें खूब प्यार दिया। किली पॉल के डांस वीडियो को देख कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनकी तारीफ कर चुके हैं।

Content Writer: Parminder Kaur

Social media starKili Paulattacked5 peopleknifeBollywood OffbeatBollywood Celebrity

loading...