main page

कादर खान के निधन के बाद फैंस ने नम आंखों से दी श्रद्धांजलि, बोले- 'आखिरी सांस तक याद आओगे'

Updated 01 January, 2019 11:35:08 AM

साल 2019 की शुरुआत में ही एक बुरी खबर आ गई है। बॉलीवुड एक्टर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते 5-6 दिनों से कादर खान अस्पताल में भर्ती थे।

मुंबई: साल 2019 की शुरुआत में ही एक बुरी खबर आ गई है। बॉलीवुड एक्टर कादर खान का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। बीते 5-6 दिनों से कादर खान अस्पताल में भर्ती थे।

Bollywood Tadka

 

कादर के निधन की पुष्टी उनके बेटे सरफराज ने की है। उन्होंने कनाडा के अस्पताल में अंतिम सांस ली। इस खबर के बाद बाॅलीवुड इंडस्ट्री से लेकर हर कोई गम में हैं। इसके साथ ही ट्विटर पर ट्विट करते हुए उनकी आत्मा को शांति देने की प्रार्थना भी की। इस खबर के बाद फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने लगे।
Bollywood Tadka

हरफनमौला थे कादर खान

कादर खान हरफनमौला कलाकार थे. उनकी और गोविंदा की जोड़ी को परदे पर काफी पसंद किया गया। इनमें दरिया दिल, राजा बाबू, कुली नंबर 1, छोटे सरकार, आंखें, तेरी पायल मेरे गीत, आंटी नंबर 1, हीरो नंबर 1, राजाजी, नसीब, दीवाना मैं दीवाना, दूल्हे राजा, अखियों से गोली मारे आदि फिल्में कीं।

Bollywood Tadka

वैसे कादर खान ने खलनायक और तमाम चरित्र भूमिकाएं भी कीं। उन्होंने कई फिल्मों के मशहूर संवाद भी लिखे। पिछले कुछ समय से अस्वस्थता के चलते उन्होंने फिल्मों से पूरी तरह दूरी बना ली थी।

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

Bollywood Tadka

 

: Konika

social mediauserspay tributekader khan hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...