बॉलीवुड एक्ट्रैस सोहा अली खान ने बेटी इनाया नौमी को 29 सितंबर 2017 में जन्म दिया। हाल ही में उन्होंने बेटी के साथ एक फर्स्ट फोटो शेयर किया है। इसमें वे बेटी को अपनी बायोग्राफी पढ़ाती नजर आ रही हैं। दरअसल लंबे टाइम से सोहा अपनी बायोग्राफी ''द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरैटली फेमस'' में बिजी थी। हाल ही म
12 Dec, 2017 12:02 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस सोहा अली खान ने बेटी इनाया नौमी को 29 सितंबर 2017 में जन्म दिया। हाल ही में उन्होंने बेटी के साथ एक फर्स्ट फोटो शेयर किया है। इसमें वे बेटी को अपनी बायोग्राफी पढ़ाती नजर आ रही हैं।
दरअसल लंबे टाइम से सोहा अपनी बायोग्राफी 'द पेरिल्स ऑफ बीइंग मॉडरैटली फेमस' में बिजी थी। हाल ही में इसकी फर्स्ट कॉपी आ गई है जिसे वे सबसे पहले बेटी को पढ़ाती नजर आ रही हैं।
बता दें कि कुछ टाइम पहले पापा कुणाल खेमू ने भी इनाया को गोद में लिए हुए फोटो पोस्ट किए थे। उन्होंने इस फोटो का कैप्शन "Bliss" दिया है। करीना की ननद सोहा पहली बार अप्रैल 2017 में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती स्पॉट हुई थीं।
तभी उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में सभी को पता चला था। सोहा और कुणाल ने करीब तीन साल डेटिंग और लिव-इन में रहने के बाद 25 दिसंबर 2015 को शादी कर ली थी।