वैसे तो सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान छाए रहते हैं पर अब उनकी छोटी बहन यानी उनकी बुआ सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू भी अपने क्यूट अंदाज और संस्कारों के चलते सुर्खियों में हैं।
01 Feb, 2021 03:30 PMमुंबई: वैसे तो सोशल मीडिया पर सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले तैमूर अली खान छाए रहते हैं पर अब उनकी छोटी बहन यानी उनकी बुआ सोहा अली खान की बेटी इनाया खेमू भी अपने क्यूट अंदाज और संस्कारों के चलते सुर्खियों में हैं।
हाल ही में इनाया का एक वीडियो सोशल साइट पर काफी धमाल मचा रहा है। वीडियो में इनाया अपने खिलौने साफ कर रही हैं। वीडियो को सोहा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है। सामने आए इस वीडियो में इनाया जमीन पर बैठी नजर आ रही हैं।
वह टब में पानी और सर्फ डाल कर नन्हें हाथों से अपने खिलौने साफ कर रही हैं। लुक की बात करें तो इनाया ब्लू टाॅप और जींस में दिख रही हैं। इसके साथ उन्होंने बालों को बांध रखा है। इनाया के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
बता दें सोहा अक्सर इनाया की क्यूट तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। सोहा ने 2015 में कुणाल खेमू से शादी कर ली थी। 2017 में इनाया का जन्म हुआ। इनाया तीन साल की हो गई है।