किसी इंसान को महान बनने के लिए किसी बड़े अवॉर्ड की जरूरत नहीं होती। इंसान के कर्म ही उसे महान बनाते हैं। हाल ही में ऐसी ही मिसाल सलीम खान के छोटे बेटे और एक्टर सोहेल खान ने पेश की। हाल ही में एक्टर सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते नजर आए। उन्होंने आनन-फानन में जिस तरह महिला को अस्पताल पहुंचाया, लोग एक्टर की खूब सराहना कर रहे हैं।
21 Jan, 2023 11:48 AMबॉलीवुड तड़का टीम. किसी इंसान को महान बनने के लिए किसी बड़े अवॉर्ड की जरूरत नहीं होती। इंसान के कर्म ही उसे महान बनाते हैं। हाल ही में ऐसी ही मिसाल सलीम खान के छोटे बेटे और एक्टर सोहेल खान ने पेश की। हाल ही में एक्टर सड़क पर गिरी एक महिला की मदद करते नजर आए। उन्होंने आनन-फानन में जिस तरह महिला को अस्पताल पहुंचाया, लोग एक्टर की खूब सराहना कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला सड़क के बीच जख्मी हालत में गिरी हुई है और चिल्लाते हुए कहती हैं- “कैसे उठाओगे? मेरा पैर तो…” ये सुनकर एक्टर दूसरे लोगों की मदद से उन्हें उठाते हैं और अस्पताल पहुंचाते हैं। फैंस सोहेल के इस कदम की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
एक्टर की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'ये बहुत दयालु दिल वाला इंसान है'। वहीं, दूसरे ने लिखा, ' गोल्डन हार्ट सोहेल बॉस।' एक अन्य ने लिखा, ' गुड जॉब।'
काम की बात करें तो सोहेल खान ने 1997 में सलमान और संजय कपूर स्टारर ‘औज़ार’ के साथ डायरेक्शन में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ (1998) और ‘हैलो ब्रदर’ (1999) जैसी हिट फ़िल्में दीं। एक्टर के तौर पर सोहेल की पहली फिल्म ‘मैंने दिल तुझको दिया’ थी। इसके बाद वो ‘डरना मना है’, ‘कृष्णा कॉटेज’, ‘आर्यन’, ‘सलाम-ए-इश्क: ए ट्रिब्यूट टू लव’ और ‘हैलो’ जैसी फिल्मों में नजर आए।