main page

बहुत इंटरेस्टिंग है काजोल और अजय की लव स्टोरी, घर में ही रचाई थी गुपचुप शादी

Updated 04 August, 2019 08:36:13 PM

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल की लव स्टोरी बहुत इंटरेस्टिंग है। 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल के बर्थ-डे पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। काजोल और अजय की शादी को 19 साल हो चुके हैं, मगर इन दोनों का रिश्ता और भी पुराना है.....

मुंबईः बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और उनकी पत्नी व एक्ट्रेस काजोल की लव स्टोरी बहुत इंटरेस्टिंग है। 5 अगस्त 1974 को जन्मी काजोल के बर्थ-डे पर हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताने वाले हैं। काजोल और अजय की शादी को 19 साल हो चुके हैं, मगर इन दोनों का रिश्ता और भी पुराना है। 
Bollywood Tadka
इन दोनों की जोड़ी को रोज बनते-बिगड़ते रिश्तों वाली फिल्मी दुनिया में एक मिसाल के तौर पर गिना जाता है। लेकिन हममें से ज्यादातर लोगों को यह बात शायद ही मालूम हो कि जब इन दोनों से शादी की थी तब काजोल अपने करियर में बुलंदियां छू रही थीं जबकि अजय तब उतने मशहूर नहीं हुए थे।
Bollywood Tadka
एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में काजोल ने खुलासा किया कि उन्होंने क्यों अजय से शादी की और क्यों वो मानती हैं कि उस वक्त अजय से शादी करने का फैसला सही था। काजोल और अजय ने 1999 में शादी की थी और अब उनके दो बच्चे भी हैं। अजय और काजोल की बेटी का नाम नायसा जबकि बेटे का नाम युग है। ‘उस समय यह फैसला मेरे लिए बिल्कुल सही था। मैं लगभग साढ़े आठ या नौ सालों से लगातार काम कर रही थी। इसलिए मैंने सोचा कि अब काम से थोड़ी फुर्सत ली जाए और इसे कुछ समय के लिए किनारे रखा जाए।’ 
Bollywood Tadka
अजय और काजोल दोनों पहली बार एक फिल्म ‘गुंडाराज’ के सेट पर मिले थे। तब अजय बहुत रिजर्व रहते थे, इसलिए लोग उन्हें घमंडी समझ लेते थे। लेकिन काजोल से उनकी अच्छी बात होने लगी। मुलाकातें बढ़ने लगी। साथ में ज़्यादा समय गुज़रने लगा। इसके बाद दोनों ने तय किया कि उन्हें शादी कर लेनी चाहिए।
Bollywood Tadka
अजय ने ये भी बताया कि उनकी शादी उनके घर के छत पर हुई थी। वो बेडरूम से निकलकर छत पर गए, शादी की और फिर से बेडरूम में आ गए। चीज़ें इतनी सिंपल तरीके से हुईं।
Bollywood Tadka
जानकारी के लिए बता दें काजोल ने जब अपनी पहली फिल्म 'बेखुदी' साइन की तब वे 16 साल की थीं और स्कूल में पढ़ाई कर रही थीं।
Bollywood Tadka
उन्होंने फिल्मों में करियर बनाने के लिए स्कूल छोड़ दिया। काजोल फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता शोमू मुखर्जी निर्माता-निर्देशक रहे हैं।
Bollywood Tadka

शोमू के अन्य भाई भी फिल्मों से जुड़े रहे। उनकी मां तनुजा, मौसी नूतन, नानी शोभना समर्थ और परनानी रतन बाई प्रसिद्ध एक्ट्रेस रही हैं। 

: Pawan Insha

kajolAjay devganajay kajolbollywood top newsbollywood updatebollywood hindi newsbollywood masalabollywood latest news

loading...