main page

करण जोहर को 'जोकर' कहता है बेटा यश, यूजर बोले 'बच्चे मन के सच्चे'

Updated 17 January, 2020 06:58:24 PM

सोशल मीडिया से करण जौहर का प्यार सभी को पता है। उनका इंस्टाग्राम फीड इस बात का सबूत है कि उन्हें तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने में कितना मज़ा आता है। वह अक्सर अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही की तस्वीरें शेयर करते हैं।

बॉलीवुड तड़का डेस्क। सोशल मीडिया से करण जौहर का प्यार सभी को पता है। उनका इंस्टाग्राम फीड इस बात का सबूत है कि उन्हें तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करने में कितना मज़ा आता है। वह अक्सर अपने जुड़वा बच्चों यश और रूही की तस्वीरें शेयर करते हैं। इस बार उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि उनका बेटा यश उन्हें क्या कहता है। अगर आपने नहीं पढ़ा तो हम आपको बता दें कि छोटे यश अपने पिता को "करण जोकर" कहते हैं।

Bollywood Tadka, Karan Johar Images, Karan Johar Photos, Karan Johar Pictures

फिल्म प्रोड्यूसर ने इसकी वजह भी बताई कि उनका बेटा उन्हें इस नाम से क्यों बुलाता है। उन्होंने लिखा कि उन्हें लगता है कि यश उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं। करण जौहर ट्विटर पर गए और लिखा, "मेरे बेटे ने मुझे करण जोकर कहा! मुझे लगता है कि वह मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करता है!"

Bollywood Tadka, Karan Johar Images, Karan Johar Photos, Karan Johar Pictures

करण जौहर के इस ट्वीट ने ट्विटर पर कई यूजर्स को मसाला दे दिया। कई यूजर्स ने इस ट्वीट को क्यूट बताया। कई ने उन्हें ट्रोल भी किया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "बच्चे मन के सच्चे .. कभी झूठ नहीं बोलते।"

Bollywood Tadka, Karan Johar Images, Karan Johar Photos, Karan Johar Pictures

एक यूजर ने लिखा, "मुझे लगता है कि वह 'स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर' की स्क्रिप्ट समझ गया होगा।"

बच्चों को भगवान का रूप कहते हुए, एक यूजर ने लिखा, "सही पहचाना। बच्चे भगवान का रूप होते हैं। भगवान सब जानते हैं।"

जाने-माने लेखक अमीश त्रिपाठी ने भी ट्वीट पर कमेंट किया। अपने बेटे का एग्जाम्पल देते हुए उन्होंने लिखा, "मेरे बेटे को लगता है कि रिक रिओर्डन की किताबें मेरी तुलना में बेहतर हैं! !!!"

करण जौहर 2017 में यश और रूही सरोगेसी बच्चों के सेरोगेसी क्वे जरिए पिता बने। वह सिंगल पेरेंट है और अपनी माँ और स्टाफ की मदद से अपने बच्चों की देखभाल करते हैं। दोनों बच्चे इस साल फरवरी में अपना तीसरा जन्मदिन मनाएंगे।

Edited By: Akash sikarwar

Karan JokerKaran JoharYash And RoohiTwitter TrollBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Celebrity NewsEntertainment News

loading...