main page

सोना महापात्रा ने सलमान को कहा पेपर टाइगर, लोगों से की अपील 'इनकी पूजा करना बंद कर दें'

Updated 17 June, 2019 01:19:06 PM

सिंगर सोना महापात्रा अक्सर सलमान खान के खिलाफ ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर सोना महापात्रा ने सलमान पर निशाना साधा है। सोना महापात्रा ने सलमान को ''पेपर टाइगर'' कहा है।

मुंबई: सिंगर सोना महापात्रा अक्सर सलमान खान के खिलाफ ट्वीट करती रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर सोना महापात्रा ने सलमान पर निशाना साधा है। सोना महापात्रा ने सलमान को 'पेपर टाइगर' कहा है। सोना महापात्रा ने ट्विटर अकाउंट पर सलमान की फिल्म 'भारत' की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट शेयर करते हुए चुटकी ली है।

Bollywood Tadka

 

उन्होंने फैंस से कहा कि वे इन पेपर टाइगर की पूजा करना बंद करें। साथ ही कहा कि एक्टर एक सप्ताह में अच्छा रिर्टन देने में असफल रहा। 
 

Bollywood Tadka

 

सोना महापात्रा ने ट्वीट में सवाल करते हुए लिखा- 'आप उस फिल्मी सुपरस्टार को क्या कहेंगे जो एक सप्ताह में अच्छा रिर्टन देने में असफल रहा जबकि फिल्म की लोगों के बीच हाइप थी और प्रमोशन भी हुआ था। उन्होंने जवाब में लिखा-'पेपर टाइगर। डियर इंडिया, ऐसे पेपर टाइगर्स की पूजा करना बंद करें। चलिए अधिक योग्य हीरोज को ढूंढते हैं।' 

Bollywood Tadka

एक तरफ सोना महापात्रा ने फिल्म की कमाई को लेकर व्यंग किया है, वहीं दूसरी तरफ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि 'भारत' 2019 में सबसे अधिक कमाई करने वाली बॉलीवुड फिल्मों में से एक है। बता दें कि इससे पहले फिल्म भारत से प्रियंका चोपड़ा से बाहर निकलने पर सोना महापात्रा ने सलमान खान पर निशाना साधा था। 
 

: Smita Sharma

sona mohapatrasalman khanpaper tigerBollywoodBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...