main page

अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी का समर्थन करने वालों पर भड़की सोना महापात्रा, कहा-'सभी राजनीतिक बदले को हवा दे रहे हैं'

Updated 11 November, 2020 09:38:53 AM

बाॅलीवुड सिंगर सोना मोहापात्रा के बयान हमेशा चर्चा में रहते हैं। मुद्दा बॉलीवुड का हो या फिर समाज का वह कभी भी अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती है।हाल ही में एक बार फिर सोना मोहापात्रा ने अपना बेबाक रवैया दिखाया।

मुंबई: बाॅलीवुड सिंगर सोना मोहापात्रा के बयान हमेशा चर्चा में रहते हैं। मुद्दा बॉलीवुड का हो या फिर समाज का वह कभी भी अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती है।हाल ही में एक बार फिर सोना मोहापात्रा ने अपना बेबाक रवैया दिखाया।

Bollywood Tadka

उन्होंने अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तारी पर आपत्ति जताई और उन्हें जेल में रखने पर भी अपना एतराज जताया। इतना ही नहीं उन्होंने अर्नब गोस्वामी की रिहाई न करने की बात करने वालों पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। 

Bollywood Tadka

सिंगर ने ट्वीट कर लिखा- 'वह सारे लोग जो अपने होठों से चटखारे लेते हुए अर्नब गोस्वामी को जमानत न मिलने और उन्हें ऐसे ही जेल में रखने का समर्थन कर रहे हैं, जहां आतंकवादी और अंडरवर्ल्ड के गुंडे बंद हैं, तो आप भी फासिस्टों से कम नहीं हैं। आप राजनीतिक बदले को हवा दे रहे हैं। यह बीमार मानसिकता है। दो गलत बातों को मिलाकर एक सही नहीं किया जा सकता।' सोना मोहापात्रा का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Bollywood Tadka

आपको बता दें कि अर्नब गोस्वामी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में रायगढ़ पुलिस ने मुंबई स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया था। इस मामले में अर्नब के अलावा दो अन्य आरोपियों फिरोज शेख और नीतीश सारदा को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें न्यायालय से 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर रखा गया। सोना मोहापात्रा के अलावा अशोक पंडित,कंगना रनौत समेत कई स्टार्स ने  अर्नब गोस्वामी की गिरफ्तार को गलत बताया। 

: Smita Sharma

sona mohapatrasupportarnab goswamiBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...