main page

सोनाक्षी सिन्हा ने धरा दबंग पुलिस अफसर का रूप,अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर शेयर किया धांसू लुक

Updated 08 March, 2021 10:05:54 AM

''दबंग गर्ल'' यानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर अपनी अपकमिंग वेबसीरीज के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है। इस पोस्ट को सोनाक्षी ने रविवार को शेयर किया। अपना पहला लुक शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने महिला शक्ति की याद दिलाई है। इस अनटाइटल्ड वेबसीरीज में सोनाक्षी दबंग पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगी। सामने आए लुक में सोनाक्षी रेल की पटरियों के बीच खड़ी एकदम सीधे देख रही हैं।

मुंबई: 'दबंग गर्ल' यानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के खास मौके पर अपनी अपकमिंग वेबसीरीज के फर्स्ट लुक को रिलीज किया है। इस पोस्ट को सोनाक्षी ने रविवार को शेयर किया। अपना पहला लुक शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने महिला शक्ति की याद दिलाई है। इस अनटाइटल्ड वेबसीरीज में सोनाक्षी दबंग पुलिस अफसर के किरदार में दिखेंगी। सामने आए लुक में सोनाक्षी रेल की पटरियों के बीच खड़ी एकदम सीधे देख रही हैं।

Bollywood Tadka

तस्वीर के साथ सोनाक्षी ने एक कैप्शन भी लिखा है जो महिला दिवस से जुड़ा हुआ है। सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा- 'महिलाएं क्या कर सकती हैं, इसकी कोई सीमा नहीं है। इस पर हम सभी का विश्वास बार-बार मजबूत हुआ है। नहिला दिवस की पूर्व संध्या पर हम चीजों को एक पायदान ऊपर ले जा रहे हैं। आप सभी को एक बार फिर से दिखाने के लिए अब बिल्कुल भी इंतजार नहीं हो रहा है कि लड़कियां और क्या क्या कर सकती हैं। जल्द ही अमेजन प्राइम पर।'

Bollywood Tadka

बता दें कि सोनाक्षी की फिल्म का का नाम फिलहाल तय नहीं हुआ है। सोनाक्षी सिन्हा की ये सीरीज रीमा कागती और रुचिका ओबेरॉय द्वारा निर्देशित होगी। बता दें कि 'मेड इन हेवन' के बाद रीमा ने अमेजन के साथ दूसरी बार इस प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। काम की बात करें तो  सोनाक्षी के पास अब बस एक ही फिल्म है। सोनाक्षी है अजय देवगन की फिल्म भुज द प्राइड ऑफ इंडिया में नजर आएंगी। 


 

Content Writer: Smita Sharma

sonakshi sinhacop roleweb seriesfirst lookinternational womens dayBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsCelebrity

loading...