main page

रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ डायरेक्टर दिनेश विजान की बहन पूजा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची सोनाक्षी सिन्हा, लवबर्ड्स की ट्विनिंग ने जीता फैंस का दिल

Updated 30 May, 2022 02:13:19 PM

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का ''नोटबुक'' एक्टर जहीर इकबाल संग रिलेशनशिप काफी समय से सुर्खियां में है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। हाल ही में सोनाक्षी रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक शादी में पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मुंबई. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का 'नोटबुक' एक्टर जहीर इकबाल संग रिलेशनशिप काफी समय से सुर्खियां में है। दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा है। हाल ही में सोनाक्षी रयूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एक शादी में पहुंची, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

Bollywood Tadka
वीडियो में सोनाक्षी वन ऑफ शोल्डर शिमरी ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही है। इसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग हील पहनी हुई है। मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर्स से एक्ट्रेस ने अपने लुक को कम्पलीट किया हुआ है। इस लुक में एक्ट्रेस गॉर्जियस लग रही है। वहीं जहीर इकबाल ब्लैक पैंट सूट में हैंडसम लग रहे हैं। दोनों की ट्विनिंग फैंस का दिल जीत रही है। सोनाक्षी आगे चल रही है और जहीर उसके पीछे चल रहे हैं। दोनों का ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

बत दें सोनाक्षी और जहीर इकबाल डायरेक्टर और प्रोड्यूसर दिनेश विजान की बहन पूजा विजान की वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए। इसके अलावा भी पार्टी में कई बॉलीवुड हस्तियां शामिल हुईं। एक्टर सलमान खान की फिल्म 'दबंग' से  सोनाक्षी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। जबकि अपने बचपन के दोस्त के बेटे जहीर इकबाल को खुद सलमान खान अपने प्रोडक्शन बैनर के तले बनी फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में लॉन्च किया है। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा एक दूसरे को भी लंबे समय से जानते हैं। 

Bollywood Tadka

Content Writer: Parminder Kaur

sonakshi sinhapooja vijanwedding receptionbf zaheer iqbalBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...