main page

क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, कई बार किए जा चुके है एक-साथ स्पॉट

Updated 08 January, 2019 05:48:07 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि सोनाक्षी ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वो शख्स है जहीर इकबाल। जहीर इकबाल सलमान खान के दोस्त के बेटे हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल को कई जगह एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। फिल्मफेयर की खबर के अनुसार सोनाक्षी और जहीर इकबाल की दोस्ती करवाने में सलमान की अहम भूमिका है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में है। खबरें है कि सोनाक्षी ऐसे शख्स को डेट कर रही हैं जो जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। वो शख्स है जहीर इकबाल। जहीर इकबाल सलमान खान के दोस्त के बेटे हैं। सोनाक्षी और जहीर इकबाल को कई जगह एक साथ स्पॉट किया जा चुका है। फिल्मफेयर की खबर के अनुसार सोनाक्षी और जहीर इकबाल की दोस्ती करवाने में सलमान की अहम भूमिका है। बताया जा रहा है कि सानोक्षी और जहीर कम मिलते हैं। इन दोनों को आखिरी बार मुलाकात सलमान के जन्मदिन पर साथ देखा गया था। 

 

Bollywood Tadka


सलमान के बर्थ-डे पर सोनाक्षी और जहीर उनके पनवेल फार्महाउस की पार्टी पर एक ही कार में पहुंचे थे। इन दोनों के सोशल मीडिया की बात करें तो सोनाक्षी के जन्मदिन पर जहीर ने उन्हें बेहद खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर सोनाक्षी के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी। गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा के बाद सलमान खान जहीर इकबाल को भी जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करवाने वाले हैं। जहीर इकबाल मशहूर ज्वेलर के बेटे हैं। जहीर के पिता और सलमान एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। खबर है कि वह एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।
 

: Konika

Sonakshi Sinha hindi newsDateZaheer Iqbal hindi newsBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...